11 सितंबर को दिल्ली में छुट्टी, BRICS समिट को देखते हुए उपराज्यपाल का फैसला; स्कूल, कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

Delhi Public Holiday: जारी किए गए सरकारी आदेश के अनुसार, 11 सितंबर को दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी दफ्तर, स्वायत्त निकाय, और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पूरी तरह बंद रहेंगे।
public holiday on 11th september in delhi due to brics summit
ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली में तैयारियां तेज(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Delhi Public Holiday On 11th September: राजधानी दिल्ली में आगामी 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की भव्य तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को औपचारिक आदेश जारी किया।

जारी किए गए सरकारी आदेश के अनुसार, 11 सितंबर को दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी दफ्तर, स्वायत्त निकाय, और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके अलावा, राजधानी के सभी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में भी अवकाश रहेगा।

भारत मंडपम में सजेगा वैश्विक मंच

उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया कि यह फैसला ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। इस बार 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है। यह दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रगति मैदान स्थित अत्याधुनिक 'भारत मंडपम' में आयोजित किया जाएगा।

भारत के पास इस वर्ष ब्रिक्स संगठन की अध्यक्षता की जिम्मेदारी है, जिसके चलते राजधानी में वैश्विक नेताओं के स्वागत के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

वैश्विक दिग्गजों और UN प्रमुख का जमावड़ा

विदेश मंत्रालय (MEA) से मिली जानकारी के मुताबिक, इस सम्मेलन में ब्रिक्स के मूल सदस्य देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कई नए साझेदार और विशेष आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शिरकत करेंगे।

इस बहुपक्षीय बैठक की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंतोनियो गुतारेस भी विशेष रूप से इस सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली आ रहे हैं।

ब्रिक्स सम्मेलन का मुख्य एजेंडा क्या?

ब्रिक्स विश्व की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों का एक शक्तिशाली संगठन है। दिल्ली में आयोजित हो रहे इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, सतत विकास, पर्यावरण, व्यापार और आपसी सहयोग जैसे कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा होने की उम्मीद है।

public holiday on 11th september in delhi due to brics summit
दिल्ली में ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक आज: अजीत डोभाल करेंगे अध्यक्षता, चीन से होगी सीधी चर्चा

11 सितंबर के अवकाश से वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को भी ट्रैफिक की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com