दिल्ली चुनाव में अपना वोट डालने के लिए AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे। वह अपने माता पिता को व्हीलचेयर पर लेकर आए थे। उन्होंने अपने माता पिता, पत्नी और बेटे के साथ वोट डाला। बता दें कि नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक का मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और बीजेपी के प्रवेश वर्मा से है।