-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Case Registered Against Aam Adami Party Former Minister Satyendra Jain For Taking 7 Crore Bribe In Cctv Project
7 करोड़ की रिश्वत के मामले में फंसे दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
आम आदमी पार्टी और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ एसीबी ने 7 करोड़ की रिश्वत का मामला दर्ज कर लिया है। पूर्व मंत्री पर 571 करोड़ रुपये के सीसीटीवी प्रोजेक्ट में धांधली का आरोप लगाया गया है।

आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर।
दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अब दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ 7 करोड़ की रिश्वत का मामला दर्ज कराया गया है। आप सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे जैन पर 571 करोड़ के सीसीटीवी प्रजेक्ट में धांधली कर 7 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। दिल्ली एसीबी ने पूर्व मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
एसीबी के ज्वाइंट कमिश्नर के मुताबिक सूत्रों के मुताबिक सत्येंद्र जैन सीसीटीवी प्रोजेक्ट के नोडल हेड थे और उन्होंने इसके लिए 7 करोड़ रुपये लिए थे। एसीबी की टीम ने बीईएल से प्रकरण की पुष्टि भी की तो मामला खुला जिसके बाद पूर्व मंत्री पर शिकंजा कसा गया। जांच में पता चला है कि रिश्वत अलग-अलग ठेकेदारों से ली गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि BEL से सीसीटीवी कैमरों का नया ऑर्डर मंगवाकर कुछ गिने चुने ठेकेदारों को ठेका दिलवाया गया था ताकि धांधली कर रिश्वत के पैसे पूर्व मंत्री को दिए जा सकें।
लगाए गए कई सीसीटीवी कैमरे बेकार
आरोप यह भी है कि सीसीटीवी प्रजोक्ट के अंतर्गत लगाए गए ज्यादातर कैमरे खराब थे। सिर्फ खानापूरी के लिए प्रोजेक्ट को पूरा कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी को भी जब कैमरे सौंपे गए थे तो काफी उनमें से खराब ही थे जिसका ठीक से हिसाब-किताब भी नहीं रखा गया था। कुछ सीसीटीवी कैमरों का सेटअप ही नहीं लगाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
BRICS NSA Meeting 2026: भारत में होगी ब्रिक्स देशों के NSA की अहम बैठक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी होंगे शामिल
क्या है सीसीटीवी प्रोजेक्ट प्रकरण
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों में 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का ठेका दिया गया था। दिल्ली की आप सरकार ने 571 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। कंपनी ने निर्धारित समय पर अपना कार्य पूरा नहीं किया था जिस कारण उस पर 16 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जैन पर आरोप है उन्होंने कंपनी से 7 करोड़ रुपये रिश्वत लेने के साथ पूरा जुर्माना माफ कर दिया था।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बीईएल और सत्येंद्र जैन से होगी पूछताछ
मामले में अब एसीबी की टीम पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ करेगी। प्रकरण में बीईएल के अधिकारियों की भी मिली भगत होने की संभावना है तो उन्हें भी अलग से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। घोटाले से जुड़े ठेकेदार और अन्य व्यक्ति जो भी मामले से जुड़े हैं सभी पर एसीबी की टीम की नजर है। फिलहाल पुराने दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है।
Case registered against aam adami party former minister satyendra jain for taking 7 crore bribe in cctv project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














