बीजेपी नेताओं ने विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर फोकस किया है जहां पर पूर्वांचली, सिख, मराठी, बंगाली और अन्य समुदाय की आबादी अधिक है। साथ ही झुग्गी झोपड़ी और असंगठित क्षेत्र में रहने वाले श्रमिकों तक भी पार्ची पहुंच रही है। बीजेपी का उद्देश्य है कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राज्य में करीब 200 रैलियां, रोड शो और प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।