दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले स्पीकर राम निवास गोयल ने राजनीति को कहा अलविदा, केजरीवाल को लिखा पत्र

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इसे लेकर उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को एक पत्र भी लिखा है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले स्पीकर राम निवास गोयल ने राजनीति से लिया संन्यास
राम निवास गोयल (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं। लेकिन इस चुवान से पहले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इसे लेकर उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने संन्यास लेने की वजह बताई है।

पत्र में राम निवास गोयल ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की बात कहते हुए पार्टी के सभी विधायकों द्वारा उन्हें दिए गए सम्मान के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह अब अपनी उम्र के कारण चुनावी राजनीति से दूर रहना चाहते हैं, लेकिन पार्टी की सेवा करते रहेंगे।

पत्र में कही ये बात केजरीवाल को लिखे पत्र में राम निवास गोयल ने लिखा, 'मैं विनम्रतापूर्वक आपको सूचित करना चाहता हूं कि पिछले 10 वर्षों से मैंने विधायक और शाहदरा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। आपने मुझे हमेशा बहुत सम्मान दिया है जिसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा। पार्टी और सभी विधायकों ने भी मुझे बहुत सम्मान दिया है मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी में रहकर तन, मन और धन से सेवा करता रहूंगा। आप मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपेंगे, मैं उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा।''

केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया

उनके पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने उनमें से एक पर लिखा, 'रामनिवास गोयल का चुनावी राजनीति छोड़ने का फैसला हम सभी के लिए भावुक क्षण है। उनके मार्गदर्शन ने हमें सालों तक सदन के अंदर और बाहर सही दिशा दिखाई है। बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के कारण उन्होंने हाल ही में कुछ दिन पहले चुनावी राजनीति छोड़ने की इच्छा जताई थी। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। गोयल साहब हमारे परिवार के अभिभावक थे, हैं और हमेशा रहेंगे। पार्टी को भविष्य में भी उनके अनुभव और सेवाओं की हमेशा जरूरत रहेगी।' दिल्ली की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

लंबे समय से राजनीति में हैं

आपको बता दें कि रामनिवास गोयल लंबे समय से राजनीति में हैं। 1993 में वे भाजपा के टिकट पर शाहदरा सीट से विधायक चुने गए थे। बाद में जब आम आदमी पार्टी अस्तित्व में आई तो वे उसमें शामिल हो गए। इसके बाद पिछले दो चुनावों में वे लगातार जीते और फिर विधानसभा अध्यक्ष बने।