-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- 70 Percent Voting Took Place In Jnu Student Union Elections More Than 5500 Students Cast Their Votes
JNU छात्रसंघ चुनाव में 70 प्रतिशत हुआ मतदान, 5500 से अधिक छात्रों ने डाले वोट, कैंपस में दिखा लोकतंत्र का जोश
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
पहले यह चुनाव 18 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन कैंपस में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। प्रशासनिक और कानूनी अड़चनों के बाद चुनाव को 25 अप्रैल के लिए पुनः निर्धारित किया गया।

JNU छात्र संघ चुनाव 2025 में वामपंथी गठबंधन का दबदबा बरकरार फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी JNU में छात्रसंघ चुनाव 2024-25 के लिए शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस बार लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो छात्र राजनीति में विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि और भागीदारी को दर्शाता है। कुल 7906 पात्र मतदाताओं में से 5500 से अधिक छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जेएनयू चुनाव समिति ने एक बयान में कहा, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। छात्रों का उत्साह सराहनीय रहा।”
इस बार के चुनाव में दो सत्रों में मतदान हुआ और विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों में जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली। पूरे कैंपस में चुनावी रंग चढ़ा रहा, जहां छात्रों के बीच राजनीतिक बहसें, हाथ से लिखे गए पोस्टर और लाल झंडों वाले कैंपेन टेंट माहौल को और जीवंत बना रहे थे।
प्रमुख गठबंधनों के बीच कड़ी टक्कर
इस बार चुनाव में चार प्रमुख गठबंधनों के बीच टक्कर देखी जा रही है। AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) ने इस बार अपने पारंपरिक साथी SFI (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) से अलग होकर DSF (डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फ्रंट) के साथ मिलकर गठबंधन बनाया है। वहीं, दूसरी ओर ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) और NSUI-Fraternity का गठबंधन भी मैदान में है। सभी संगठनों ने अपने-अपने पैनल से पूरी ताकत झोंक दी है।
सम्बंधित ख़बरें
BRICS NSA Meeting 2026: भारत में होगी ब्रिक्स देशों के NSA की अहम बैठक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी होंगे शामिल
दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर बवाल! ट्रेन में चढ़ते समय हाथापाई में यूपी के व्यक्ति की मौत, देखते रहे लोग- VIDEO
दिल्ली के शाहदरा में एक घर में लगी आग, मौके पर मौजूद 6 दमकल की गाड़ियां, मची अफरा-तफरी
FSSAI ने दिल्ली-हरियाणा में पकड़ा 6,500 लीटर नकली घी, मिलावटखोरों में मची भारी खलबली, ऐसे किया पर्दाफाश
गौरतलब है कि पहले यह चुनाव 18 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन कैंपस में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। प्रशासनिक और कानूनी अड़चनों के बाद चुनाव को 25 अप्रैल के लिए पुनः निर्धारित किया गया। अब सभी की निगाहें 28 अप्रैल पर टिकी हैं, जब वोटों की गिनती होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
दिल्ली की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
जेएनयू में हमेशा से छात्र राजनीति का खास महत्व रहा है। यहां के चुनाव न सिर्फ विश्वविद्यालय परिसर की दिशा तय करते हैं, बल्कि देश भर में छात्र राजनीति को भी दिशा देते हैं। इस बार की भारी वोटिंग ने साबित कर दिया है कि जेएनयू के छात्र लोकतंत्र के प्रति कितने जागरूक और प्रतिबद्ध हैं।
70 percent voting took place in jnu student union elections more than 5500 students cast their votes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMसामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
Jun 24, 2026 | 10:53 PM‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
Jun 24, 2026 | 10:48 PMऔद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
Jun 24, 2026 | 10:45 PMसागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 10:42 PMBihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Jun 24, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














