-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- 7 Accused Of Robbery In Delhi Hotel Arrested
होटल में डकैती करने वाले 3 नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार, लूट के 39 हजार पुलिस ने किए बरामद
- Written By: Saurabh Pal
दिल्ली पुलिस ने होटल में डकैती डालने वाले 3 नाबालिग सहित 7 लोगों को पकड़ा है। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग आरोपियों से हिरासत में पूछताछ जारी है।

प्रतीकात्मक फोटो- लूट के आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित एक होटल में सशस्त्र डकैती करने की घटना में कथित संलिप्तता के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डकैती में तीन नाबालिग आरोपी भी शामिल थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान चंदन (20), शिवम (21), उपेंद्र (22), दर्पण (24) और तीन नाबालिगों के रूप में हुई है। उन्होंने 29 मई की तड़के नॉर्थ एवेन्यू रोड स्थित एक होटल से चाकू दिखाकर 50,000 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लूट लिए थे।
डिलीवरी बॉय बनकर एक लुटेरे ने की रेकी
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
IAF विंग कमांडर हनीट्रैप का शिकार, संवेदनशील सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार; पाक कनेक्शन की जांच
भंडारा में जादूटोने के आरोप में तीन महीने में दो हत्याएं, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने जताई चिंता
नशे में धुत मर्सिडीज चालक ने दिल्ली में मचाया तांडव, मार्निंग वॉक पर निकली महिला की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा किआरोपियों में से एक नाबालिग पहले होटल में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर चुका है। डकैती की योजना बनाने के लिए, वह अपराध करने से लगभग 30 मिनट पहले ‘डिलीवरी बॉय’ की टी-शर्ट पहनकर और खाद्य सेवा प्रदाता कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में टोह लेने के लिये होटल में घुसा था। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि तड़के करीब चार बजे आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए, उनमें से चार लोग होटल में घुस गए जबकि बाकी तीन बाहर निगरानी कर रहे थे।
होटल कर्मचारी को चाकू दिखा लूटी नकदी
डीसीपी ने बताया नकाबपोश बदमाशों ने होटल के कर्मचारियों को चाकू दिखाकर धमकाया और फिर नकदी तथा मोबाइल फोन लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को तब अहम सुराग मिला जब उसने वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट की पहचान हुई। यह मोटरसाइकिल एक दिन पहले सुदर्शन पार्क से चोरी की गई थी। निगरानी और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए दो नाबालिगों सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।
लूटेरों से 39 हजार रुपये बरामद
पूछताछ में एक आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने ही डकैती की योजना बनाई थी क्योंकि वह होटल में पहले काम कर चुका था और उसे स्वागत डेस्क पर रखी नकदी की जानकारी थी। पुलिस ने बताया कि बाद में की गई छापेमारी में सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने 39,000 रुपये नकद, अपराध में इस्तेमाल की गई दोनों मोटरसाइकिल, डकैती के दौरान पहने गए कपड़े और दो चाकू बरामद किए। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
7 accused of robbery in delhi hotel arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














