-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Delhi Igi Airport Myanmar Woman Caught Smuggling 1kg Gold Hidden In Undergarments
ग्रीन चैनल पर पकड़ी गई ‘शातिर’ महिला, अंडरगारमेंट में छिपा रखा था 1 किलो सोना! अधिकारी भी हैरान
- Written By: सौरभ शर्मा
Delhi के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोने की तस्करी का खुलासा किया है। म्यांमार से आई एक महिला अपने अडरगारमेंट्स में एक किलोग्राम सोना छिपाकर ला रही थी।

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई (फोटो-सोशल मीडिया)
Delhi Airport gold smuggling: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। म्यांमार से आई एक महिला ने सोने की तस्करी का ऐसा तरीका अपनाया कि अधिकारी भी सोच में पड़ गए। यह महिला बड़े आराम से ग्रीन चैनल पार करने की फिराक में थी, लेकिन कस्टम अधिकारियों की पैनी नजरों से बच नहीं सकी। जब उसकी तलाशी ली गई, तो जो सामने आया वह चौंकाने वाला था। महिला ने अपने अंडरगारमेंट्स में लाखों का सोना छिपा रखा था।
यह घटना शुक्रवार की है, जब महिला यात्री यांगून (म्यांमार) से फ्लाइट संख्या 8M 620 के जरिए दिल्ली पहुंची थी। ग्रीन चैनल उन यात्रियों के लिए होता है जिनके पास कोई शुल्क योग्य या प्रतिबंधित सामान नहीं होता। महिला इसी का फायदा उठाकर निकलने की कोशिश कर रही थी। लेकिन अधिकारियों को उसके हाव-भाव पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ और जांच करने का फैसला किया गया। यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ और तस्करी की इस कोशिश को नाकाम कर दिया गया।
तलाशी में सामने आया हैरान करने वाला सच
कस्टम अधिकारियों ने जब महिला की व्यक्तिगत तलाशी ली, तो वे हैरान रह गए। महिला ने अपने अंडरगारमेंट्स के अंदर सोने की ईंटें छिपा रखी थीं। अधिकारियों ने एक-एक करके छह सोने के बार बरामद किए। जब इन सभी सोने की ईंटों का वजन किया गया, तो यह कुल 997.5 ग्राम निकला, जो लगभग एक किलोग्राम के बराबर है। बाजार में इस सोने की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। कस्टम विभाग ने तुरंत इस सोने को जब्त कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
कोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
कानून के शिकंजे में महिला तस्कर
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई कस्टम्स एक्ट, 1962 के प्रावधानों के तहत की गई है। इस कानून के तहत, बिना घोषणा किए देश में सोना या अन्य कीमती सामान लाना एक गंभीर अपराध है। फिलहाल, महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह महिला किसी बड़े तस्करी गिरोह का हिस्सा है या अकेले ही काम कर रही थी।
यह भी पढ़ें: ‘पिता ने मुस्लिम CM के लिए पार्टी कुर्बान कर दी, फिर भी…’, चिराग पासवान ने RJD का अतीत याद दिलाया
दिल्ली कस्टम्स विभाग ने इस घटना की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए एयरपोर्ट पर नियमित जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने विदेश से लौटने वाले सभी यात्रियों को चेतावनी दी है कि वे अपने साथ लाए गए किसी भी कीमती सामान या सोने के बारे में ईमानदारी से घोषणा (declaration) करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Delhi igi airport myanmar woman caught smuggling 1kg gold hidden in undergarments
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: देश की परीक्षा व्यवस्था बदलेगी? नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में टास्क फोर्स गठित
Jul 29, 2026 | 08:07 AMइथेनॉल विवाद में नितिन गडकरी का बड़ा एक्शन, Meta-Google समेत कई प्लेटफॉर्म पर 11 करोड़ की मानहानि का मुकदमा
Jul 29, 2026 | 08:06 AMPaper Leak Bill: क्या सुरक्षित होंगी प्रतियोगी परीक्षाएं? नए संशोधन बिल के ये 7 नियम बदल देंगे पूरी व्यवस्था!
Jul 29, 2026 | 08:05 AMभोपाल में किसानों का हल्लाबोल: 55 जिलों से हजारों किसान-महिलाएं करेंगे कूच, 100% मूंग खरीदी तक आंदोलन जारी
Jul 29, 2026 | 07:59 AMCWG 2026 Day 5: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, हरजिंदर कौर ने जीता सिल्वर; भारत की झोली में 12 पदक
Jul 29, 2026 | 07:57 AMअसम बाढ़: पीड़ितों की मदद के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा फैसला, अब मुफ्त में पहुंचेगी राहत सामग्री
Jul 29, 2026 | 07:55 AMPoK में 14 मौतों के बीच पाक रक्षा मंत्री का विवादित बयान, प्रदर्शनकारियों को बताया भारत जैसा दुश्मन
Jul 29, 2026 | 07:51 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













