- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Woman Dies Due To Elephant Attack In Chhattisgarh
झुंड से बिछड़कर आक्रामक हुआ हाथी, पशुओं के बाद अब महिला को कुचला, मौत
कोरबा जिले में एक जंगली हाथी ने हमला कर महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना के वक्त महिला घर से सैर के लिए निकली थी। यह घटना जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रलिया गांव में हुई।
- Written By: रीना पंवार

(सौजन्य सोशल मीडिया)
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक घटना में महिला को जंगली हाथी ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना उस वक्त घटी जब महिला सुबह घर से सैर के लिए निकली थी। मामले में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रलिया गांव में हुई।
गांव के करीब जंगली हाथी के हमले में 55 साल की महिला गायत्री राठौर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि हमला करने वाला हाथी अपने झुंड से बिछड़ा हुआ है। इस हाथी को गुरुवार को रलिया गांव के करीब देखा गया था।
गांव में घुस आया था हाथी
जानकारी के मुताबिक गांव में हाथी आने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान जब हाथी रलिया गांव के सड़क पर था तब वहां सुबह सैर के लिए निकली गायत्री राठौर का सामना हाथी से हो गया। अधिकारियों ने बताया कि जब महिला वहां से भागने लगी तब हाथी ने उसे पकड़ लिया और उसे कुचल दिया। हाथी के हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
Kerala Viral Video: मंदिर उत्सव में भड़का हाथी, कार उठाकर फेंकी, 2 जगहों पर मौत से दहशत
नक्सल मुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला माओवादी हमला, कांकेर में IED ब्लास्ट; 3 जवान शहीद
जग्गी हत्याकांड केस में अमित जोगी को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे
Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण विमान हादसा, पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट प्लेन
इलाज के दौरान महिला की मौत
इस हादसे के बाद घायल महिला को उसके परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग का दल भी गांव पहुंच गया था। कटघोरा के वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि राज्य शासन के नियम के अनुसार परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के तौर पर 25 हजार रुपये दे दिए गए हैं।
हाथी हुआ आक्रामक
वन मंडल अधिकारी ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को शेष 5.75 लाख रुपए भी दिए जाएंगे। वन मंडल अधिकारी ने बताया कि दल से अलग हुआ हाथी आक्रामक होता है। इस हाथी ने हरदीबाजार क्षेत्र के खोडरी गांव में पांच पशुओं को भी कुचल दिया था। इनमें गाय और बछड़े शामिल थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Woman dies due to elephant attack in chhattisgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Central Railway में नकली इलेक्ट्रिक उपकरण घोटाला उजागर, यात्रियों की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़
May 17, 2026 | 11:07 AMIndia Netherlands Agreements: पीएम मोदी की यात्रा में सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन समेत 17 समझौतों पर मुहर
May 17, 2026 | 11:04 AMराजधानी में सफर महंगा; 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम, दिल्ली में पहली बार CNG 80 पार, आम आदमी की उड़ी नींद
May 17, 2026 | 10:59 AMयवतमाल क्राइम: नाबालिग पीड़िता मामले में पुसद न्यायालय सख्त, आरोपी को 10 साल की सजा
May 17, 2026 | 10:59 AMटेलीग्राम PDF से लेकर सीक्रेट क्लासेस तक! NEET पेपर लीक के 9 आरोपी गिरफ्तार, CBI को अब तक क्या-क्या पता चला?
May 17, 2026 | 10:56 AMThane Borivali Underground Tunnel Project ने पकड़ी रफ्तार, घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
May 17, 2026 | 10:53 AMराजस्थान के नागौर में बड़ा सड़क हादसा! बस और कार में हुई भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
May 17, 2026 | 10:49 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














