नवा रायपुर में खुलेगी बैडमिंटन अकादमी, गोपीचंद देंगे खिलाड़ियों को ट्रेनिंग

Nava Raipur Badminton Academy : बैडमिंटन खिलाड़ियों को अब विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नवा रायपुर में पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी शुरू होने जा रही है।
Nava Raipur Badminton Academy Pullela Gopichand
सेंध लेक सिटी और इलेशियम क्लब्स की साझेदारी घोषणा एवं अनुबंध हस्ताक्षर समारोह सोर्स : सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Chhattisgarh Sports News Pullela Gopichand : छत्तीसगढ़ के बैडमिंटन खिलाड़ियों को अब विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नवा रायपुर में मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी और प्रशिक्षक पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी शुरू होने जा रही है। अमरावती और हैदराबाद के बाद छत्तीसगढ़ में अकादमी की शुरुआत प्रदेश के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसकी जानकारी रायपुर के जोरा में आयोजित सेंध लेक सिटी और इलेशियम क्लब्स की साझेदारी घोषणा एवं अनुबंध हस्ताक्षर समारोह में सामने आई।

Nava Raipur Badminton Academy Pullela Gopichand
पहली बार रायपुर आ रहे बीजेपी संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पार्टी के लिए बनाएंगे नई रणनीतियां

प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण

पुलेला गोपीचंद भारतीय बैडमिंटन के प्रमुख प्रशिक्षकों में शामिल हैं। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में उनकी अकादमी खुलने से यहां के उभरते खिलाड़ियों को अच्छा मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है। खासकर उन खिलाड़ियों को फायदा हो सकता है, जिन्हें अब तक उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। हालांकि अकादमी में प्रवेश, प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत, बैच और सुविधाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

नवा रायपुर बन रहा खेल सुविधाओं का केंद्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने खेलों को युवाओं के अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास से भी जोड़ा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि गोपीचंद की अकादमी की शुरुआत छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिल सकेगा। उन्होंने नवा रायपुर में शिक्षा, तकनीक और आधुनिक शहरी सुविधाओं के साथ खेल अधोसंरचना के विकास का भी उल्लेख किया।

Nava Raipur Badminton Academy Pullela Gopichand
छत्तीसगढ़ रेरा ने वात्सल्य और महागणपति डेवलपर्स पर कसा शिकंजा, रिफंड व फाइन का दिया आदेश
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com