-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Naxalites Carried Out Ied Blast In Narayanpur Chhattisgarh 1 Jawan Injured
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने किया, IED ब्लास्ट, 1 जवान घायल
- Written By: राहुल गोस्वामी
Narayanpur Blast : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा बारूदी सुरंग में विस्फोट किए जाने से सुरक्षाबल का एक जवान आज घायल हो गया। घटना जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के बेड़माकोटी गांव के निकट की है।

नारायणपुर में IED ब्लास्ट
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा बारूदी सुरंग में विस्फोट किए जाने से सुरक्षाबल का एक जवान आज यानी शुक्रवार को घायल हो गया। पुलिस ने देते हुए बताया कि यह घटना सुबह लगभग 10 बजे जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के बेड़माकोटी गांव के निकट की है। उन्होंने बताया कि यहां के कुतूल गांव में स्थित शिविर से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स के संयुक्त दल को गश्त के लिए कुतूल और नए शिविर बेड़माकोटी के मध्य रवाना किया गया था।
पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान कुतूल गांव से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर बेड़माकोटी गांव की ओर नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया जिसमें बस्तर फाइटर्स का एक जवान घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल जवान को नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Midnight Snack: रात के 2 बजे लगती है जोरदार भूख, तो ट्राई करें ये 7 हेल्दी स्नैक्स, मिनटों में हो जाएंगे तैयार
Mobile Phone Addiction In Children: क्या आपका बच्चा भी हर वक्त फोन में रहता है? जानें इसके गंभीर नुकसान
Pranayama Benefits: सांसों पर ध्यान देकर दूर करें तनाव, दिनभर रहेंगे खुश और एनर्जेटिक
देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सिराज-उल-उलूम फाउंडेशन के बैंक खाते और संपत्तियां फ्रीज
जानकारी दें कि, बीते 20 मार्च गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए थे। इस दौरान एक जवान की भी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में तथा कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं उन्होंने कहा था कि बीजापुर जिले में 26 नक्सली मारे गए और एक जवान की भी मृत्यु हो गई, जबकि कांकेर जिले में चार अन्य नक्सली मारे गए थे।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में इस मुठभेड़ के साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 113 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 97 बस्तर संभाग में बीजापुर और कांकेर जिलों सहित सात जिलों में मारे गए। नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 2025 में अब तक देश के विभिन्न हिस्सों में 104 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और 164 ने आत्मसमर्पण किया है।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जारी बयान के मुताबिक, वर्ष 2024 में 290 नक्सलियों को मार गिराया गया, 1090 को गिरफ्तार किया गया और 881 ने आत्मसमर्पण कर दिया। अब तक कुल 15 शीर्ष नक्सल नेताओं को मार गिराया गया है। इसके मुताबिक, वर्ष 2004 और 2014 के बीच नक्सल हिंसा की कुल 16,463 घटनाएं हुईं। हालांकि, 2014 से 2024 तक नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान नक्सल हिंसा की 7,744 घटनाएं हुईं, जो 53 प्रतिशत तक की गिरावट दर्शाता है। जारी बयान के मुताबिक, 2014 में देश में 126 जिले नक्सल प्रभावित थे, लेकिन 2024 तक ऐसे जिलों की संख्या घटकर केवल 12 रह गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Naxalites carried out ied blast in narayanpur chhattisgarh 1 jawan injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में मानसून की सुस्ती, केवल 9.2 मिमी बारिश से 2.05 लाख हेक्टेयर बुआई प्रभावित
Jun 18, 2026 | 02:05 PMनागपुर पूनम चैंबर्स अवैध निर्माण विवाद: हाई कोर्ट में पुष्टि के बाद याचिका का निपटारा, हटाया गया अनधिकृत ढांचा
Jun 18, 2026 | 02:05 PM‘यह हमला जायज है…’ मॉस्को की रिफाइनरी फूंकने के बाद जेलेंस्की की रूस को खुली चुनौती, दहला पुतिन का गढ़
Jun 18, 2026 | 01:59 PMमुंबई के पॉश इलाके में शिफ्ट हुईं Preity Zinta, लग्जरी अपार्टमेंट के लिए हर महीने देंगी लाखों का किराया
Jun 18, 2026 | 01:57 PMछत्रपति संभाजीनगर में जायकवाड़ी बांध पर जल्द बनेगा अप्रोच चैनल, 9 जलकुंभों से 8 दिनों में शुरू होगी जलापूर्ति
Jun 18, 2026 | 01:52 PMFIFA World Cup: घाना ने पनामा को 1-0 से चटाई धूल, कालेब यिरेंकी के गोल ने रचा इतिहास
Jun 18, 2026 | 01:52 PMनवभारत विशेष: अयोध्या राम मंदिर दान पात्र में महाघोटाला, कोई हिंदू माफ नहीं करेगा
Jun 18, 2026 | 01:52 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














