Naxalites Attack : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक और IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को एक बार फिर आईईडी विस्फोट का मामला सामने आया है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज भी मुठभेड़ जारी
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को एक बार फिर आईईडी विस्फोट का मामला सामने आया है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि महादेव घाट इलाके में नक्सलियों ने पहले से ही आईईडी लगा रखी थी। गश्त के दौरान एक जवान का पैर आईईडी पर पड़ गया, जिससे वह विस्फोट हो गया। वहीं, विस्फोट होने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट महादेव घाट इलाके में हुआ, जहां सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की एक टीम सुबह अभियान पर थी। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान सीआरपीएफ के एक जवान का पैर आईईडी पर पड़ गया, जिससे वह विस्फोट हो गया। अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

6 जनवरी को हुआ था बड़ा हमला

6 जनवरी को बीजापुर में एक आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षाबल के 8 जवान और एक ड्राइवर की मौत हो गई है। जवान नारायणपुर में मुठभेड़ के बाद अपने बेस कैंप लौट रहे थे। जब उनका काफिला बेदरे और करकेली के बीच मुख्य सड़क से गुजर रहा था तभी नक्सलियों ने एक आईईडी ब्लास्ट कर दिया।

धमाका इतना जोरदार था कि जवानों की बख्तरबंद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस नक्सली हमले की जानकारी देते हुए आईजी बस्तर ने बताया कि बीजापुर में नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट के जरिए वाहन उड़ाए जाने से दंतेवाड़ा के 8 DRG जवान और एक ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे।

मुठभड़ में मारे गए थे 5 नक्सली

इससे पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में पिछले शनिवार शाम सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद रविवार को चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। जारी अभियान के दौरान सोमवार को एक और नक्सली का शव बरामद किया गया था। अधिकारियों ने बताया था कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com