

नई दिल्ली: बहुचर्चित मामले महादेव सट्टा एप के मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी मामले से जुड़ी खबर सामने आई हैं जहां पर इंटरपोल के अधिकारियों ने मुख्य संचालक सौरभ चंद्राकर को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पहले ही सीबीआई और ईडी के अधिकारियों ने दुबई की पुलिस औऱ स्थानीय फोर्स को आरोपी से जुड़ी जानकारी दी थी। बता दें कि, इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो गई हैं तो वहीं पर दुबई से औपचारिक कार्रवाई होने के बाद जल्द ही उसे भारत लाया जा सकेगा। काफी समय से आरोपी की तलाश जारी थी जो अब पूरी हो गई है।
आपको बताते चलें कि, इस मामले में आरोपी सौरभ को गिरफ्तार करने के बाद इंटरपोल के अधिकारियों ने भारतीय विदेश मंत्रालय को इसकी सूचना दे दी है। इसके बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए भारत लाया जा सकेगा। आरोपी सौरभ का नाता छ्त्तीसगढ़ से रहा हैं इसके लिए चंद्राकर को भारत और फिर जल्द ही रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए दस्तावेजी काम अफसर जल्द से जल्द निपटा रहे हैं। सात दिन के भीतर आरोपी को भारत लाया जा सकता है। बता दें कि, आरोपी सौरभ के दुबई में छिपे होने की जानकारी मिल रही थी इसके लिए इंटरपोल के अधिकारी लंबे वक्त से पहचान बदलकर दुबई में रह रहे थे। यहां से सौरभ चंद्राकर के ठिकानों पर नजर रख रहे थे। जहां पर आरोपी को मौका देखते ही पकड़ लिया है।
आपको बताते चलें कि, यह मामला छत्तीसगढ़ के महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़ी हैं जिसमें आरोपी सौरभ ने एप के जरिए बड़े घपले किए है। इसके अलावा ईडी ने दावा किया था कि जांच एजेंसी ने एक 'कैश कूरियर' के ईमेल स्टेटमेट को रिकॉर्ड किया। इस एप के जरिए यूजर्स पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स नाम से लाइव गेम खेलते थे। इसके जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस व फुटबॉल जैसे खेलों और चुनावों में अवैध सट्टेबाजी भी की जाती थी। इस मामले में अब तक कई कार्रवाई हो गई है लेकिन आरोपी को पकड़ने के बाद जल्द ही आगे की कार्रवाई तेज हो जाएगी।