जशपुर में रफ्तार का कहर, माता-पिता और बेटे को अज्ञात वाहन ने कुचला, तीनों की मौत

Jashpur Accident: बगीचा-बतौली स्टेट हाइवे के पास बाइक सवार माता, पिता और बेटे को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Jashpur accident,chhattisgarh news,
क्षतिग्रस्त बाइक(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत।

  • जशपुर के बगीचा-बतौली स्टेट हाइवे के पास हादसा।

  • अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों का कुचला।

  • पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी।

Parents and Son die in Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

एक बाइक में सवार थे तीनों

जानकारी के मुताबिक हादसा बगीचा-बतौली स्टेट हाइवे के पास हुआ है। रविवार देर रात परिवार बाइक पर सवार होकर सरडीह से अपने गांव सामरबार लौट रहे थे। मैनी चौक के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक से गिरे माता-पिता और बेटे को गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में नईहरसाय (52 वर्ष), पत्नी शांति बाई (48 वर्ष) और पुत्र बिरहसनन (16 वर्ष) शामिल है। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Jashpur accident,chhattisgarh news,
1 करोड़ के मुआवजे पर अपील में 389 दिन की देरी, बिलासपुर हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार जुर्माना

आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

राहगिरों की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे प्रथम दृश्टया मामला अज्ञात वाहन की टक्कर से होना प्रतीत हो रहा है। मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है, वहीं अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

Jashpur accident,chhattisgarh news,
छात्राओं से सैनिटरी पैड के नाम पर वसूली! मल्हार स्कूल के प्राचार्य की सामने आई करतूत, कलेक्टर ने लिया एक्शन

रफ्तार का कहर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। अचानक टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां सड़क पर तीनों लोग गंभीर हालत में तड़पते मिले। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को फोन कर घटना की सूचना दी। हालांकि, तीनों को गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com