27 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी घोषित, ​दंतेवाड़ा कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Dantewada School Holiday: विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्कूल पहुंचने में संभावित परेशानी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 27 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है।
chhattisgarh news,
स्कूलों में छुट्टी घोषित(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • चक्रवात तूफान के कारणर दंतेवाड़ा में स्कूलों में छुट्टी।

  • 27 अक्टूबर को बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश के आसार।

  • यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा।

  • बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’।

School Holiday In Dantewada District: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्कूल पहुंचने में संभावित परेशानी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मंगलवार, 27 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। यानी विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों को छुट्टी नहीं दी गई है।

chhattisgarh news,
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अलर्ट, भारी बारिश के साथ तूफान मचा सकता है तबाही

तूफान-बारिश की आशंका, विद्यार्थियों की सुरक्षा प्राथमिकता

आदेश में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और अति बारिश की संभावना के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

कलेक्टर की मंजूरी से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसकी सूचना शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों और जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि 27 अक्टूबर को विद्यार्थियों को स्कूल नहीं जाना होगा। मौसम की स्थिति को देखते हुए अभिभावकों को भी सतर्क रहने और बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखने की जरूरत है।

School Holiday in dantewada,
दंतेवाड़ा में स्कूलों की छुट्टी(सोर्स- सोशल मीडिया)

दक्षिण बस्तर में भारी बारिश की आशंका

अपर मुख्य सचिव पिंगुआ ने बताया कि राज्य प्रशासन संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। विशेष रूप से दक्षिण बस्तर क्षेत्र में 28 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जिसे ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को सतर्क कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुमान के बाद बस्तर संभाग में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

chhattisgarh news,
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों के तबादले का आदेश जारी

आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात

जानकारी के अनुसार चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 27 अक्टूबर तक तूफान का रूप ले सकता है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान 140 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में चक्रवाती तूफान के पहुंचने के संकेत है।

अपर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक

अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए और मौसम संबंधी चेतावनियों को पूरी गंभीरता से लिया जाए। बैठक में मुख्य जोर शून्य जनहानि सुनिश्चित करने पर रहा। इसके तहत विशेष रूप से दक्षिण बस्तर क्षेत्र के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिलों में अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जहां तेज हवाएं चलने की संभावना है। राहत शिविरों को 24 घंटे संचालित रखने और उनमें सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य सचिव को चिकित्सा सुविधाओं की निर्बाध उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर उन्हें आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के प्रबंध करने को कहा गया है। किसानों को फसलों से संबंधित विस्तृत एडवाइजरी जारी करने तथा चक्रवात से फसलों और पशुधन को होने वाले नुकसान को न्यूनतम करने के कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी केंद्रों के छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए स्थानीय परिस्थितियों का आकलन कर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com