छत्तीसगढ़ में बदल सकता है मौसम का मिजाज, कुछ जगहों पर होगी हल्की बारिश, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसमी चक्रवात के बाद अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। सात नवंबर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
cg weather
छत्तीसगढ़ मौसमसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सात नवंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना

  • आने वाले दिनों में ठंड का अहसास तेजी से बढ़ेगा।

  • आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।

  • आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण अभी भी बना हुआ है

  • रायपुर में 31 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज है

Chhattisgarh Weather Update Today : शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसमी चक्रवात के बाद अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। सात नवंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी तीन दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के बाद कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा और आने वाले दिनों में ठंड का अहसास तेजी से बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बारिश पूरी तरह से नहीं थमी है। पूर्वी तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण अभी भी बना हुआ है। गुरुवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है। जैसे सरायपाली में 3 सेमी और कोंटा में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 31 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

cg weather
भिलाई की जगदम्बा इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर जुटीं

रायपुर में मौसम रहेगा साफ

छह नवंबर को रायपुर में आकाश में बादल छाये हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की धूप भी देखी जा रही है। आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

देखें इन जिलों का तापमान

प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम 22.8 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.8 और न्यूनतम 22.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 18.4, अंबिकापुर में अधिकतम 24.6 और न्यूनतम 19.7 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 26.4 और न्यूनतम 21.6, दुर्ग में अधिकतम 28.2 और न्यूनतम 20.2 दर्ज किया गया।

cg weather
धनतेरस और दीपावली पर जांजगीर-चांपा पुलिस अलर्ट, बाजारों से सराफा दुकानों तक रहेगी कड़ी निगरानी