- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Chhattisgarh Last Rites Of Businessman Dinesh Mirania Killed In Pahalgam Terror Attack Held
Dinesh Mirania Funeral: दिनेश मिरानिया के नाम पर होगा रायपुर में एक सड़क का नाम, अंतिम विदाई में CM साय ने किया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर के व्यवसायी दिनेश मिरानिया का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। सीएम विष्णु देव साय उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे।
- Written By: आकाश मसने

दिनेश मिरानिया अंतिम विदाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव व अन्य (सोर्स: एक्स@vishnudsai)
रायपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर के व्यवसायी दिनेश मिरानिया का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए तथा देशभक्ति के नारे लगाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार गुरुवार को रायपुर के मारवाड़ी शमशान घाट पर किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा समेत अन्य राजनेताओं, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
दिनेश मिरानिया की शवयात्रा के दौरान उनकी पत्नी बेहोश हो गई थीं। उनके बेटे शौर्य (18) ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री साय बुधवार को मुंबई में कपड़ा और इस्पात क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने तथा निवेशकों से मिलने के लिए दो दिवसीय दौरे पर थे।
सम्बंधित ख़बरें
Pahalgam Attack: चार्जशीट से सामने आया वो कड़वा सच, अगर लोकल गाइड ने कर दिया होता ये एक काम; तो न जाती 26 जान!
मोदी-शाह का बस्तर मॉडल! खौफ का गढ़ रहे इलाके में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, शांति बहाली का स्पष्ट संकेत
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी निवासी दिनेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले में मिरानिया की मौत हो गई।
सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि
अधिकारियों ने बताया कि साय ने अपना दौरा बीच में ही खत्म कर दिया और आज सुबह मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने रायपुर पहुंचे। मिरानिया को श्रद्धांजलि देने के दौरान साय ने कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि रायपुर में एक सड़क या चौराहे का नाम दिनेश मिरानिया के नाम पर रखा जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी उन्हें याद रखें।
पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों के निधन से पूरा छत्तीसगढ़ दुःखी है। हमले में दिवंगत, रायपुर के श्री दिनेश मिरानिया जी के पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में पार्थिव शरीर को कांधा देकर अंत्येष्टि कर्म में सम्मिलित हुआ। दुःख की इस घड़ी में… pic.twitter.com/cPkVdfSf7G — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 24, 2025
‘पाकिस्तान को खामियाजा भुगतना पड़ेगा’
मुख्यमंत्री साय कहा कि आतंकवादियों ने कश्मीर में कायराना हरकत की है और निहत्थे लोगों पर गोली चलाई है। ‘‘हम उनके कायराना कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। छत्तीसगढ़ ने भी अपना एक सपूत खोया है। दिनेश अब हमारे बीच नहीं रहे। आज हम सब उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र हुए हैं। हम उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पाकिस्तान को इस कृत्य का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।” इससे पहले सुबह छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने मिरानिया के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
छत्तीसगढ़ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत को लेकर छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है। राजधानी रायपुर और राज्य के कई शहरों में लोगों ने जुलूस निकाला तथा पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। लोगों ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
रायपुर शहर की कुछ सड़कों में पाकिस्तान के झंडे तथा आतंकवादियों के फोटो चिपकाए गए हैं, जिसे लोग पैरों तले कुचलकर जा रहे हैं। वहीं कुछ सड़कों पर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लिखे गए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Chhattisgarh last rites of businessman dinesh mirania killed in pahalgam terror attack held
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महंगाई डायन खाय जात है! ईंधन संकट का असर अब रसोई तक, मुंबई में सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा
May 24, 2026 | 10:03 AMमहिलाओं की बल्ले-बल्ले, 1 जून से सरकारी बसों में सफर हुआ बिल्कुल मुफ्त, सुवेंदु सरकार ने पूरा किया वादा
May 24, 2026 | 09:57 AMKharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान
May 24, 2026 | 09:55 AMनागपुर में Zero Power Cut का लक्ष्य, अधिकारियों को चेतावनी; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
May 24, 2026 | 09:51 AMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का कमाल: ‘मेरा टैक्स, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान में 3 दिन में मिलीं 1032 नई संपत्तियां
May 24, 2026 | 09:47 AMपत्नी शिक्षित है तो गुजारा खुद करे? नागपुर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, डिग्री होने का मतलब नौकरी मिलना नहीं
May 24, 2026 | 09:41 AMWest Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
May 24, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














