कोयला लेवी घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य की मुश्किलें बढ़ीं, जमानत पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Chhattisgarh IAS Jaiprakash Maurya: EOW और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की ओर से पेश छठे पूरक चालान में नाम शामिल किए जाने के खिलाफ अधिकारी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
IAS Jai prakash Maurya, chhattisgarh IAS news,
IAS जयप्रकाश मौर्य की मुश्किलें बढ़ीं(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • IAS जयप्रकाश मौर्य की अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

  • दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब।

  • कोयला परिवहन के नाम पर कथित अवैध वसूली की चल रही जांच।

  • पूर्व कलेक्टर रानू साहू, कारोबारी सूर्यकांत, पूर्व सीएम के ओएसडी के खिलाफ अपराध दर्ज।

Chhattisgarh Coal Levy Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी जयप्रकाश मौर्य की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की ओर से पेश छठे पूरक चालान में नाम शामिल किए जाने के खिलाफ अधिकारी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अग्रिम जमानत के लिए दायर उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शासन से जवाब मांगा है।

कोयला परिवहन के नाम पर कथित अवैध वसूली

दरअसल छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन के नाम पर कथित अवैध वसूली के इस मामले में जांच एजेंसियां लंबे समय से पड़ताल कर रही हैं। इस प्रकरण में पूर्व कलेक्टर रानू साहू, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। अब इस मामले की जांच का दायरा तत्कालीन खनिज संचालक रहे IAS जयप्रकाश मौर्य तक पहुंच गया है।

IAS Jai prakash Maurya, chhattisgarh IAS news,
तंत्र विद्या से बच्चा पैदा करने का ढोंग, कई लोगों से की करोड़ों रुपए की ठगी, अंबिकापुर में पकड़ाया आरोपी

जब्त डायरियों में दर्ज कथित लेनदेन का आरोप

जांच एजेंसी ने 5 अक्टूबर 2026 को विशेष अदालत में छठा पूरक चालान पेश किया था। इसमें जयप्रकाश मौर्य का नाम भी शामिल किया गया। एजेंसी ने जब्त डायरियों में दर्ज कथित लेनदेन का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि तत्कालीन खनिज संचालक ने इस घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी से करीब एक करोड़ रुपये नकद प्राप्त किए थे।

जांच एजेंसी के मुताबिक कोयला परिवहन पर 25 रुपये प्रति टन और आयरन पैलेट के परिवहन पर 100 रुपये प्रति टन की दर से अवैध वसूली की व्यवस्था बनाई गई थी। आरोप है कि इस व्यवस्था को लागू कराने और संचालित करने में जयप्रकाश मौर्य की भूमिका रही।

IAS Jai prakash Maurya, chhattisgarh IAS news,
गजराज के गुस्से से कांपा छत्तीसगढ़, 3 जिलों में हाथियों के आतंक पर CM विष्णुदेव साय ने जताई चिंता, कही ये बात

फैसलों को भी जांच के दायरे में रखा

एजेंसी ने जुलाई 2020 में ऑनलाइन ई-परमिट जारी करने से पहले जिला खनिज अधिकारी की मंजूरी अनिवार्य किए जाने और जनवरी 2022 में ट्रांजिट पास व्यवस्था लागू करने के फैसलों को भी जांच के दायरे में रखा है। जांच एजेंसी का दावा है कि इन प्रशासनिक बदलावों से कथित वसूली सिंडिकेट को फायदा पहुंचा और बिना किसी ठोस राजस्व नुकसान के आधार के ये फैसले लिए गए।

फिलहाल हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान शासन का जवाब महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार अदालत में अपना पक्ष किस तरह रखती है और अदालत इस मामले में आगे क्या रुख अपनाती है। हालांकि जांच एजेंसी के आरोपों पर न्यायिक निष्कर्ष आना अभी बाकी है।