CGPSC में अध्यक्ष की कुर्सी खाली, बिलासपुर हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, नियुक्ति के लिए तय की डेडलाइन

CGPSC Latest News 2026: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार और आयोग को 14 दिसंबर तक अध्यक्ष की नियुक्ति की स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है।
Bilaspur High court,
बिलासपुर हाईकोर्ट(सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से मनोचिकित्सक विशेषज्ञों के इंटरव्यू अटके।

  • हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और आयोग को 14 दिसंबर तक का समय दिया।

  • सरकार ने दो सप्ताह के भीतर अध्यक्ष नियुक्त करने का भरोसा दिया।

  • नियमित अध्यक्ष नहीं बनने पर कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने का सुझाव।

CGPSC Chairman Appointment: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने का खामियाजा अब भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ रहा है। मनोचिकित्सक विशेषज्ञों के पदों पर साक्षात्कार की प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई है। इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार और आयोग को 14 दिसंबर तक अध्यक्ष की नियुक्ति की स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने साफ संकेत दिया है कि तय समयसीमा में नियुक्ति नहीं हुई तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा?

26 नवंबर 2026 को चीफ जस्टिस कृष्ण राम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की डिवीजन बेंच ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान राज्य शासन की ओर से उप महाधिवक्ता आनंद ददारिया ने अदालत को बताया कि CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सरकार की ओर से दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति पूरी करने का भरोसा दिया गया।

Bilaspur High court,
28 नवंबर से बैलाडीला में आर-पार की लड़ाई, बेरोजगारों के आंदोलन से पहले NMDC ने शुरू की तैयारी

कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने का भी विकल्प

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिन्हा ने अदालत को बताया कि यदि नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी हो रही है तो फिलहाल कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। इससे मनोचिकित्सक विशेषज्ञों के पदों पर अटके साक्षात्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।

उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि 26 अक्टूबर 2026 को हुई पिछली सुनवाई में राज्य सरकार और आयोग के आग्रह पर 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया था। उस समय भी अध्यक्ष अथवा कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति कर साक्षात्कार कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Bilaspur High court,
छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, 43 इंजीनियरों के तबादले, PHE विभाग ने जारी की सूची

14 दिसंबर को फिर होगी सुनवाई

सुनवाई के दौरान आयोग की ओर से कुछ दस्तावेज पेश किए गए, जिन्हें कोर्ट ने रिकॉर्ड पर लिया। डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और आयोग के अधिवक्ताओं को 14 दिसंबर को नियुक्ति और साक्षात्कार की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

अदालत ने अपेक्षा जताई है कि अगली सुनवाई तक नियमित या कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी। अब सबकी नजरें 14 दिसंबर पर टिकी हैं। सवाल यही है कि क्या सरकार समयसीमा के भीतर नियुक्ति कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करा पाएगी या फिर इस मामले में हाईकोर्ट को सख्त कदम उठाना पड़ेगा?