- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- 3 Naxalites Surrendered In Bijapur Chhattisgarh And 4 Maoists Arrested In Sukma
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर तो सुकमा में 4 माओवादी अरेस्ट
- Written By: राहुल गोस्वामी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 3नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

(कांसेप्ट फोटो)
बीजापुर : छत्तीसगढ़ से मिली एक खबर का अनुसार, यहां के बीजापुर जिले में दो इनामी नक्सलियों समेत तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को लक्खू कारम ऊर्फ गुंडा (45), सुखराम अवलम (30) और नरसू बोडडू ऊर्फ नेती (26) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
इस बाबत अधिकारियों के मुताबिक, लक्खू कारम दंडकारण्य आदिवासी मजदूर संगठन का अध्यक्ष, जबकि सुखराम जनताना सरकार का अध्यक्ष है। उन्होंने बताया कि दोनों के सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था।
मामले पर अधिकारियों के अनुसार, नरसू नक्सलियों के मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन का डिप्टी कमांडर है। उन्होंने बताया कि तीनों नक्सलियों का माओवादी संगठन के विचारों से मोहभंग हो गया और उन्होंने संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के कारण आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।
सम्बंधित ख़बरें
400+ केस, लाखों का इनाम…झारखंड में 27 माओवादियों ने डाले हथियार! मुख्यधारा की चुनी राह
महाराष्ट्र नक्सल-मुक्त, फिर भी चंद्रपुर में नई चुनौती? जंगल से शहर तक गतिविधियों पर पुलिस की नजर
नक्सल मुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला माओवादी हमला, कांकेर में IED ब्लास्ट; 3 जवान शहीद
पुणे के सरकारी हॉस्टल में खूंखार नक्सली हिडमा का महिमामंडन! छात्रों ने किया डांस, अब पुलिस ने लिया एक्शन
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
अधिकारियों के मुताबिक, तीनों नक्सलियों पर सड़क खोदकर मार्ग अवरुद्ध करने समेत अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन के लिए शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये प्रदान किए गए।
अधिकारियों के अनुसार, बीजापुर में इस वर्ष अब तक सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 56 माओवादियों को मार गिराया है और 45 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष अब तक 119 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी जानकारी दें कि, आज ही छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सुकमा के चिंतलनार थाना क्षेत्र के रावगुड़ा गांव के जंगलों में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों-रवा हड़मा (28), वेट्टी आयता (30), बारसे भीमा (25) और मड़कम कोसा (42) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।
उत्तर प्रदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
कहा गया कि, क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर चिंतलनार थाने से जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 74वीं बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रावगुड़ा और आसपास के इलाके में रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान रावगुड़ा गांव के जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस दल को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि, पकड़े गए आरोपियों से जिलेटिन की 15 छड़ी, दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, आठ नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 12 मीटर कोर्डेक्स तार, कमांड स्विच और नक्सली पर्चा बरामद किया गया है। इस बाबत पूछताछ के दौरान नक्सलियों ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने इलाके में गश्त के दौरान सुरक्षा बलों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले मार्गों पर विस्फोटक लगाने की योजना बनाई थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
3 naxalites surrendered in bijapur chhattisgarh and 4 maoists arrested in sukma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Assam UCC Bill: असम की हिमंत सरकार ने विधानसभा में पेश किया UCC बिल तो भड़के ओवैसी, बोले- हिंदू कानून…
May 26, 2026 | 06:37 PMShare Market: शेयर बाजार में मची हाहाकार, लाल निशान में बंद हुआ मार्केट; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला
May 26, 2026 | 06:36 PMट्रेविस हेड की पत्नी को गाली देने वाले फैंस पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- ये गिरे हुए और घटिया स्तर के लोग…
May 26, 2026 | 06:26 PMMLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
May 26, 2026 | 06:22 PMअघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
May 26, 2026 | 06:18 PMहाईकमान ने CM पद छोड़ने को कहा, सिद्धारमैया नहीं माने…दिल्ली में कांग्रेस की मैराथान मीटिंग की Inside Story
May 26, 2026 | 06:09 PMनासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
May 26, 2026 | 06:06 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














