प्रतीकात्मक तस्वीर- प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना(फोटो- सोशल मीडिया) 
करियर

PM Internship Scheme 2024: भारत की टॉप कंपनियां दे रहीं मौका, रजिस्ट्रेशन में बचे सिर्फ इतने दिन

केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना लाई गई है। इस योजना के भारत की टॉप रेटेड कंपनियों में युवाओं प्रोफेशन से जुड़ी स्किल सीखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को कंपनियां पे भी करेंगी।

Saurabh Pal

नवभारत डेस्कः केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना लाई गई है। इस योजना के भारत की टॉप रेटेड कंपनियों में युवाओं प्रोफेशन से जुड़ी स्किल सीखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को कंपनियां पे भी करेंगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए युवाओं के पास अंतिम मौका है, क्य़ोंकि आवेदन अंतिम 10 नवंबर निर्धारित की गई है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इंटर्नशिप करना चाहते हैं वे अंतिम समय में ट्रैफिक बढ़ने से होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

इंटर्नशिप के लिए आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही इस पेज पर भी आवेदन का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिससे आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

गौरतलब है कि इस योजना के भारत की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। केंद्र सरकार ने अगले 5 वर्ष में 1 करोड़ युवाओं इंटर्नशिप के जरिए स्किल्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। इंटर्न को इन कंपनियों द्वारा 4500 से 5000 रुपये तक पे किया जाएगा।इसके अलावा अभ्यर्थियों को 6 हजार रुपये एकमुश्त अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।

युवा योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800116090 और पंजीयन में सहायता के लिये निकटतम शासकीय इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक या आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

पीएम इंटर्नशिप स्कीम रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्टर नाउ लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।

रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि इसमें आवेदन के साथ किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात इसके लिए निशुल्क आवेदन किया जा सकता है।

इंटर्नशिप से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

PM Internship Scheme 2024 Registration Link

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के रूप में आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित डॉक्युमेंट, पासपोर्ट साइज फोटो आदि की जरूरत होगी।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO

बेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर

FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ तो क्या होगा? आज तय होगी विपक्ष की रणनीति, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप

आज सदन में आएंगे अमित शाह, FCRA-केरल नाम परिवर्तन समेत पेश होंगे कई बड़े बिल, संसद में भारी हंगामा तय!