आईआईटी कानपुर ने जारी किया जेईई एडवांस 2025 का इंफॉर्मेशन ब्रोशर, कब होगी परीक्षा
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी जेईई एडवांस 2025 का इंफॉर्मेशन ब्रोशर जारी कर दिया है। यहां पर परीक्षा का नया ब्रोशर जेईई एडवांस की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया है।
- Written By: दीपिका पाल
जेईई एडवांस्ड 2025 का नोटिफिकेशन (सौ.सोशल मीडिया)
JEE Advanced 2025: जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है जहां पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी जेईई एडवांस 2025 का इंफॉर्मेशन ब्रोशर जारी कर दिया है। यहां पर परीक्षा का नया ब्रोशर जेईई एडवांस की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया है। बताया जा रहा है कि, जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मई 2025 निर्धारित की गई है. वहीं, शुल्क भुगतान की लास्ट डेट 5 मई 2025 है.आईआईटी कानपुर ने जारी किया जेईई एडवांस्ड का इंफॉर्मेशन ब्रोशर, 23 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।
कब होगी परीक्षा?
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को पेपर I और II के लिए आयोजित की जाएगी. पेपर I की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसके लिए एडमिट कार्ड 11 मई 2025 को जारी किया जाएगा और इसे डाउनलोड करने की लास्ट डेट 18 मई 2025 होगी. परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे ब्रोशर
- सबसे पहले जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
- फिर होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2025 इंफॉर्मेशन ब्रोशर लिंक पर क्लिक करें.
- उसके बाद एक नया पीडीएफ पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार डिटेल्स की जांच कर सकेंगे.
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.
सम्बंधित ख़बरें
JEE Advanced में बड़ा बदलाव! PCM की जगह अब सिर्फ एप्टीट्यूट टेस्ट, IIT छात्रों पर होगा ट्रायल
JoSAA Counselling 2026: IIT Delhi, IIT Bombay और IIT Madras में कौन-कौन से कोर्स? जानिए पूरी लिस्ट
JEE Advanced 2026: 75% अंक नहीं होने पर भी JoSAA काउंसलिंग में ले सकेंगे हिस्सा, IIT Roorkee ने दी राहत
इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुशखबरी: IIT में बढ़ीं 666 सीटें, 2026 में 18,826 छात्रों को मिलेगा एडमिशन
कौन कर सकता है आवेदन
यहां पर जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा में आवेदन करने वाले छात्रों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बताते चलें कि, इस जेईई मेन 2025 के बीई/बीटेक पेपर में शीर्ष 2 लाख 50 हजार सफल कैंडिडेट्स हैं. इसके अलावा वह अनिवार्य विषयों के रूप में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 2024 या 2025 में 12वीं या समकक्ष परीक्षा में शामिल हुए हों जिनका जन्म 1 अक्टूबर 2000 को या उसके बाद हुआ हो, वहीं उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड के लिए पात्र हो सकते हैं. हालांकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाती है।
