-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Will The Interest Rate On Epf Reduce After Repo Rate Reduction
EPF Interest Rate: रेपो रेट में कटौती से क्या ईपीएफ पर घटेगा ब्याज दर, जानें श्रम मंत्रालय का स्टैंड
- Written By: मनोज आर्या
सूत्रों के अनुसार ईपीएफओ ने वर्ष 2024-25 के लिए अपनी आय-व्यय का पूरा अनुमान लगाने के बाद श्रम मंत्रालय के साथ प्रस्तावित ब्याज दर को लेकर चर्चा पूरी कर ली है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक द्वारा लंबे समय के बाद रेपो रेट घटाने के बाद बैंकों की ओर से ब्याज दरों में कटौती तय मानी जा रही है। हालांकि, कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) ब्याज पर कम से कम इस साल इसका असर पड़ने की आशंका नहीं है। श्रम मंत्रालय से मिले संकेतों के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में ब्याज दर में चाहे बढ़ोतरी न हो मगर पिछले साल की तुलना में इसमें कमी की कोई संभावना नहीं है। इसका मतलब साफ है कि चालू वित्त वर्ष में ईपीएफ निवेश में स्थिरता बनी रहेगी और 2024-25 में ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दिया जाना लगभग तय है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की अगले हफ्ते होने वाली बैठक में वर्तमान वर्ष के ईपीएफ ब्याज दर पर आधिकारिक फैसला किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार ईपीएफओ ने वर्ष 2024-25 के लिए अपनी आय-व्यय का पूरा अनुमान लगाने के बाद श्रम मंत्रालय के साथ प्रस्तावित ब्याज दर को लेकर चर्चा पूरी कर ली है। रिजर्व बैंक के रेपो रेट में कटौती के बाद बैंकों की ओर से निवेश जमा और कर्ज पर ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं को देखते हुए ईपीएफ ब्याज पर भी इसका असर पड़ने की अटकलें लगाई जाने लगी।
पक्ष में नहीं है श्रम मंत्रालय
हालांकि, सामाजिक सुरक्षा की सबसे बड़ी सुविधा माने जाने वाले ईपीएफ पर ब्याज के मामले में श्रम मंत्रालय वर्तमान वित्त वर्ष के आखिरी दो महीने के रेपो रेट को आधार बनाकर फैसला लेने के पक्ष में नहीं है। पिछले दिनों ईपीएफओ ने चालू साल के अपने आय-व्यय से लेकर वर्तमान तथा भविष्य के निवेश संबंधी विस्तृत ब्यौरे की श्रम मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुति दी। समझा जाता है कि ईपीएफओ के साथ इस मसले पर हुई बैठक में श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया भी ईपीएफ पर ब्याज में स्थिरता कायम रखने की राय जाहिर की।
सम्बंधित ख़बरें
RBI का बड़ा कदम: बैंकिंग सिस्टम में 1.41 लाख करोड़ रुपये डाले, आम लोगों का लोन सस्ता होने की उम्मीद
EPFO New Rules: अब जरूरत पड़ने पर PF से निकाल सकेंगे 100% तक रकम! बदल गई लिमिट, सरकार ने दी बड़ी राहत
Bank Holidays: अगले हफ्ते SBI-HDFC समेत 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूर चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट
KCC Rules: RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया अहम बदलाव, जनवरी से होंगे लागू
ईपीएफ में साढे छह करोड़ से अधिक सदस्य
बता दें कि वर्तमान समय में ईपीएफ में साढे छह करोड़ से अधिक सदस्य हैं और राजनीतिक रूप से ईपीएफ ब्याज हमेशा ही संवेदनशील मसला होता है। वैसे पिछले वर्ष सितंबर में पूंजी बाजार की तेजी और बैंकों के सावधि जमा पर आठ प्रतिशत से अधिक ब्याज दिए जाने को देखते हुए मंत्रालय में एक समय चालू वर्ष के दौरान ईपीएफ पर 8.40 प्रतिशत ब्याज देने की संभावनाएं भी जगी थी। मगर पूंजी बाजार बीते पांच महीने से भारी उतार-चढ़ाव से रूबरू हो रहा और रेपो रेट में भी 0.25 प्रतिशत की कमी हो चुकी है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
मंत्रालय ने दे दी है स्वीकृति
ऐसे में 2023-24 की तरह ईपीएफ पर इस साल 8.25 प्रतिशत बनाए रखना अहम है। श्रम मंत्रालय ने ईपीएफओ के ब्याज दर प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी है जिस पर 28 फरवरी को सीबीटी की बैठक में विचार कर फैसला लिया जाएगा। सीबीटी ही ब्याज दर तय करने के प्रस्ताव का अनुमोदन करती है। सीबीटी की अनुशंसा पर वित्त मंत्रालय अंतिम निर्णय करता है। अमूमन सीबीटी की सिफारिशों को वित्त मंत्रालय को मंजूर कर लेता है और इसके बाद ही ईपीएफ पर चालू वर्ष के ब्याज की रकम सदस्यों के खाते में जमा होती है।
Will the interest rate on epf reduce after repo rate reduction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
Jun 24, 2026 | 11:53 AMBMC सदन में जोरदार हंगामा: सांताक्रूज के अस्पताल में 2 साल से काम कर रहा था फर्जी डॉक्टर, विपक्ष के तीखे सवाल
Jun 24, 2026 | 11:48 AMनागपुर गोरेवाड़ा तालाब प्रदूषण पर HC सख्त; मनपा को 6 हफ्ते का अल्टीमेटम, पूछा-सीधे सीवेज क्यों छोड़ा जा रहा?
Jun 24, 2026 | 11:48 AMप्रयागराज में 1000 कोचिंग संस्थानों में सिर्फ 16 के पास फायर एनओसी, छात्रों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
Jun 24, 2026 | 11:44 AMअशोका विहार में निगम की बड़ी कार्रवाई: 4 मंजिला इमारत जमींदोज, चुनाव के दौरान संचालित हुआ था कांग्रेस कार्यालय
Jun 24, 2026 | 11:43 AMHormuz Strait MoU: MoU साइन होते ही होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ी जहाजों की आवाजाही, मिली बड़ी राहत
Jun 24, 2026 | 11:42 AMBihar Famous Food: लिट्टी-चोखा से लेकर ठेकुआ तक, बिहार के 10 पारंपरिक व्यंजन जिन्हें एक बार जरूर चखना चाहिए
Jun 24, 2026 | 11:41 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














