-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Who Will Get Ratan Tatas Property
कौन होगा रतन टाटा की 15 हजार करोड़ की दौलत का वारिस, कितनी है टोटल नेटवर्थ
- Written By: अपूर्वा नायक
रतन टाटा की वसीयत में उनके फाउंडेशन, उनके भाई जिमी टाटा, उनकी सौतेली बहनें शिरीन और डिनना जीजीभॉय और उनके पर्सनल स्टाफ के कुछ सदस्य शामिल हैं। रतन टाटा की वसीयत में उनके करीबी लोगों के लिए सोच-समझकर व्यवस्था की गई है।

रतन टाटा (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े और महानतम बिजनेसमैन के रुप में पहचान बनाने वाले रतन टाटा किसी भी परिचय के मौहताज नहीं है। भले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कर दिया हो, लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। उनकी मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल ये है कि टाटा की 15000 करोड़ की संपत्ति का मालिक कौन होगा।? इस सवाल पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है, आइए इसके बारे में हम आपको जानकारी देते हैं।
रतन टाटा की वसीयत में उनके फाउंडेशन, उनके भाई जिमी टाटा, उनकी सौतेली बहनें शिरीन और डिनना जीजीभॉय और उनके पर्सनल स्टाफ के कुछ सदस्य शामिल हैं। रतन टाटा की वसीयत में उनके करीबी लोगों के लिए सोच-समझकर व्यवस्था की गई है, जिसमें इन सभी लोगों के नाम शामिल हैं।
कौन होगा कितने रुपये का हकदार
बताया जा रहा है कि रतन टाटा का फाउंडेशन उनके पर्सनल पैसों से चलाया जाएगा, जिससे सोशल वर्क होगा। हालांकि इस बात का फैसला अभी तक नहीं हुआ है कि आरटीईएफ का ट्रस्टी कौन होगा। इस कंफ्यूजन का कारण ये है कि रतन टाटा ने अपनी वसीयत में किसी के प्रकार से इसका जिक्र नहीं किया है। अब उम्मीद की जा रही है कि टाटा ग्रुप से जुड़े लोग आरटीईएफ के ट्रस्टी के लिए बिना किसी पक्षपात करने वाले इंसान की मदद ले सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के किसी रिटायर्ड चीफ जस्टिस को आर्बिट्रेटर बनाया जा सकता है, जिससे ये तय होगा कि ट्रस्टी चुनने का अधिकार टाटा की वसीयत लागू करवाने वाले लोगों, टाटा फैमिली या टाटा ट्रस्ट के सदस्यों में से किसके पास है?
सम्बंधित ख़बरें
टाटा ट्रस्ट में Neville Tata की एंट्री: रतन टाटा की विरासत संभालेंगे नोएल टाटा के बेटे नेविल
1 लाख की कार का सपना क्यों टूटा? रतन टाटा की Tata Nano कहां चूक गई
हैदराबाद में सड़क का नाम होगा डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, रतन टाटा और गूगल भी होगा रोड का नाम
Simone Tata: रतन टाटा की सौतली मां का निधन, इस ब्रांड की नींव रख साकार किया था नेहरू का सपना
रतन टाटा की कुल संपत्ति
रतन टाटा ने सोशल वर्क के लिए साल 2022 में आरटीईएफ और रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट संस्थाएं बनायी थी, जिन्हें उनके पैसों द्वारा चलाया जा रहा था। आरटीईएफ में देश के सबसे बड़े बिजनेस घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में रतन टाटा की 0.38 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। रतन टाटा के पास व्यक्तिगत संपत्ति हुरुन रिच लिस्ट के अनुसार, 7900 करोड़ रुपये थी। हालांकि उनकी कंपनियों में हिस्सेदारियों के कारण उनकी टोटल नेटवर्थ सूत्रों के अनुसार, 15000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा थी।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इस प्रॉपर्टी का क्या होगा?
रतन टाटा अपनी ज्यादातर कमाई का उपयोग समाजसेवा के लिए करते थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उनकी ज्यादातर प्रॉपर्टी को आरटीईएफ मैनेज करेगा जबकि बाकी प्रॉपर्टी को ट्रस्ट देखेगा। साथ ही उनकी लग्जरी कारों सहित सभी गाड़ियों को भी नीलाम करके जो पैसे आएगे, उन्हें आरटीईएफ में डाला जाएगा। रतन टाटा चाहते थे कि उनके पैसों से समाज का कल्याण हो।
Excerpt :
News Keywords :
Tags : , , Tata Group
Who will get ratan tatas property
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














