Vodafone : वोडाफोन आइडिया ने शुरू की 5जी सर्विस, कंज्यूमर की संख्या बढ़ने की है आशंका

वीआईएल के बड़े कॉम्पीटिटर रिलायंस जियो और भारती एयरटेल महत्वपूर्ण 5जी आधार के साथ मार्केट पर हावी हैं। दिसंबर 2024 तक जियो के पास 17 करोड़ 5जी कंज्यूमर्स थे और भारती एयरटेल के यूजर्स की संख्या 12 करोड़ थी।
Vodafone Ideas September quarter loss narrows to Rs 7,176 crore due to increase in ARPU
वोडाफोन आइडिया (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Updated on

नई दिल्ली : टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के बारे में एक खबर आ रही है। बुधवार को कंपनी ने भारत में 5जी सर्विस शुरू करने की तैयारी कर दी है। इसकी शुरूआत मुंबई से होने वाली है और इसके बाद 5 और शहरों में ये 5जी सर्विस शुरू की जाने वाली हैं। कंपनी ने कंज्यूमर्स की संख्या में गिरावट को रोकने के लिए और दुनिया के दूसरे बड़े टेलीकॉम मार्केट में बड़े कॉम्पीटिटर के मुकाबले मजबूत स्थिति में आने के लिए इस नई पेशकश पर दांव लगाया है।

वोडाफोन आइडिया की 5जी सर्विसेज फिलहाल 299 रुपये से शुरू होने वाले ‘प्लान' के लिए अनलिमिटेड ‘ऐड-ऑन' के रूप में पेश की जाएंगी, हालांकि इस शुरुआती ‘ऑफर' की अवधि स्पेसिफाई नहीं की गई है। यह पेशकश इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि संकट से जुझ रही टेलीकॉम कंपनी इंडियन टेलीकॉम मार्केट में अपनी स्थिति फिर से हासिल करना चाहती है, जहां अक्टूबर 2022 में 5जी नेटवर्क का ऐलान किया है।

भारती एयरटेल के यूजर्स की संख्या

वीआईएल के बड़े कॉम्पीटिटर रिलायंस जियो और भारती एयरटेल महत्वपूर्ण 5जी आधार के साथ मार्केट पर हावी हैं। दिसंबर 2024 तक जियो के पास 17 करोड़ 5जी कंज्यूमर्स थे और भारती एयरटेल के यूजर्स की संख्या 12 करोड़ थी। वीआईएल ने कहा कि वह आने वाले 3 सालों में 17 ‘सर्किल' में 100 शहरों/कस्बों में सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है और उसके पास विस्तार योजना को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त पूंजी है।

वोडाफोन आइडिया के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी यानी सीटीओ जगबीर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा है कि मुंबई से इसकी शुरुआत के बाद हम अप्रैल तक बेंगलुरु, चंडीगढ़, दिल्ली, पटना और मैसूर में अपनी 5जी सर्विसेज का विस्तार करेंगे। गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और चेन्नई में सर्विसेज अगले फेज में शुरू की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि वीआईएल 5जी डिवाइस की पहुंच और सर्विस डिमांड के आधार पर अतिरिक्त शहरों को जोड़ना जारी रखेगा। सिंह ने कहा है कि हमारे पास नवीनतम और एडवांस नेटवर्क मैनेजमेंट सिस्टम होने का लाभ है, जो ‘डाउनटाइम' को इस तरह से मैनेज्ड करने के लिए तैयार किया गया है कि नेटवर्क अपग्रेड के दौरान उपयोगकर्ताओं को बहुत कम व्यवधान होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com