-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Tomato And Pulses Became The Most Expensive In Two Years Rbi Report
दो साल में सबसे अधिक महंगा हुआ टमाटर और दाल, मोटे अनाज की कीमतों में भी इजाफा
- Written By: मनोज आर्या
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से जारी मासिक रिपोर्ट से पता चलता है कि दालों के अलावा खाद्य तेल और मोट अनाज की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: बीते कुछ महीनों के दौरान सब्जियों की कीमतों में गिरावट की वजह से औसत महंगाई दर में गिरावट आई है, लेकिन खाने-पीने के कुछ सामानों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। खास तौर पर दालों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते दो वर्षों में मसूर को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख दालों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा अरहर दाल की कीमतें बढ़ी हैं। उधर, टमाटर के दाम भी दो साल में सबसे अधिक बढ़े हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से जारी मासिक रिपोर्ट से पता चलता है कि दालों के अलावा खाद्य तेल और मोट अनाज की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है। बाजार में अरहर दाल 180 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। ई-कॉमर्स कंपनियां 120 से लकर 200 रुपये प्रति किलो तक अरहर दाल बेच रही हैं। ऑर्गेनिक दाल की कीमतें काफी ज्यादा हैं।
दो सालों में 28 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ अरहर दाल
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अरहर दाल की औसत कीमतें 140 रुपये मानी है, जो जनवरी 2023 में 112 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास भी। इस तरह से देखा जाए तो अरहर दाल के दाम बीते दो वर्षों के दौरान 28 रुपये किलोग्राम तक बढ़ गए हैं। इसी तरह से उदड़ और चना दाल की कीमतों में तेजी आई है। उधर, खाद्य तेल की कीमतों में भी अक्टूबर 2024 के बाद से लगातार तेजी आ रही है। इससे साफ है कि आने वाले महीनों में कीमतों में तेजी के असर लोगों की थाली पर भी पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
RBI में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती, मिलेगा 1.5 लाख रुपये स्टाइपेंड; बिना परीक्षा ऐसे करें आवेदन
पासवर्ड और ओटीपी के बिना कैसे सुरक्षित होंगे बैंक खाते? ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए आ रही है नई टेक्नोलॉजी
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, ₹72,00,000 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; आम आदमी पर क्या असर?
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
मोटे अनाज की कीमतो में बढ़ोतरी जारी
रिपोर्ट में दी गई कीमतों से पता चला है कि भले ही सर्दी के मौसम में टमाटर की कीमतों में बड़ी कमी आई हो, लेकिन फरवरी 2023 में टमाटर की औसत कीमत 10 रुपये किलोग्राम थी, जो फरवरी 2024 में 10-12 रुपये की बीच रही, लेकिन इस बार फरवरी में यह डबल से अधिक है। आलू, प्याज की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। मोटे अनाज की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खास तौर पर चावल और गेंहूं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।
Tomato and pulses became the most expensive in two years rbi report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMMP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
Jul 08, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














