लोकसभा चुनाव के नतीजों से टूट सकता है शेयर बाजार का रिकॉर्ड, रिजल्ट से तय होगा प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट का सबसे ज्यादा असर शेयर मार्केट पर होते हुए दिख सकता है। गौरतलब है कि मतदान के समय ही शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
today stock market will set new records again
शेयर बाजार ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

मुंबई : लोकसभा चुनाव 2024 के शुरु होने के बाद से ही शेयर बाजार ने भी अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर ली थी। बीते कुछ हफ्तों से ही शेयर बाजार में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे है कि लोकसभा चुनाव नतीजों की तारीख पर शेयर मार्केट में भी नए रिकॉर्ड बनते हुए देखे जा सकते है। नतीजों से एक दिन पहले ही सोमवार को घरेलू बाजार में शानदार रैली देखी गई थी और उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार को भी शेयर बाजार शानदार प्रदर्शन करेगा।

मंगलवार की शुरुआत में ही निफ्टी 150 अंक की बढ़त के साथ 23,560 अंक के स्तर पर पहुंच चुका है। इससे यह उम्मीद लगायी जा सकती है कि आज शेयर बाजार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता है। लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझान शेयर बाजार के नतीजे तय कर सकते है।

सेंसेक्स तोड़ सकता है रिकॉर्ड

बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने ही सोमवार को नया रिकॉर्ड कायम किया था। कल ही 2,507.47 अंक (3.39 फीसदी) की बढ़त के सेंसेक्स 76,468.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स ने एक समय रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 2,600 की बढ़त बनाते हुए  76,738.89 अंक के टॉप स्तर पर पहुंचा था।

50000 के स्तर को किया पार

सोमवार को निफ्टी बैंक इंडेक्स जीवन में पहली बार 50 हजार अंक की उछाल देखने को मिली थी। एनएसई के निफ्टी इंडेक्स 23,338.70 अंक के नए ऑल टाइम हाई लेवल को छुआ था। इसके बाद आखिर में 3.25 फीसदी यानी 733.20 अंक की जबरदस्त तेजी के साथ निफ्टी 23,263.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

अच्छी रैली दिखने के आसार

एक्जिट पोल आने के बाद से ही शेयर बाजार में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। इस उत्साह को देखते हुए यह परिणाम लगाए जा रहे है कि मंगलवार को शेयर मार्केट में अच्छी रैली देखने को मिल सकती है। कुछ विशेषज्ञों द्वारा यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि निफ्टी रिकॉर्ड ब्रेक परफॉमेंस देकर 24,000 अंक का आंकड़ा पार कर सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com