- Hindi News »
- Business »
- Tatas Air India Tata Sons President N Chandrasekaran Said Will Make World Class Airlines
‘महाराजा’ अब टाटा के हवाले, एन चंद्रशेखरन ने कहा- बनाएंगे वर्ल्ड क्लास एयरलाइन्स
- Written By: रवि शुक्ला

File Photo
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एयर इंडिया को आधिकारिक तौर पर टाटा संस को सौंप दिया है। जिसके पश्च्यात 69 साल बाद एयर इंडिया दोबारा अपने घर आ गई है। गुरुवार को केंद्र सरकार और टाटा सांस के बीच हुई बैठक में एयर इंडिया को सौंपा गया। इसके पहले टाटा के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि, “हम एयर इंडिया को वर्ल्ड क्लास एयरलाइन्स बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
एयर इंडिया की घर वापसी को लेकर टाटा संस के अध्यक्ष ने कहा, “हम पूरी तरह से खुश हैं कि यह प्रक्रिया पूरी हो गई है और एयर इंडिया को टाटा समूह में वापस पाकर खुशी हो रही है। हम एक विश्व स्तरीय एयरलाइन बनाने के लिए सभी के साथ चलने के लिए उत्सुक हैं।”
वहीं टाटा ग्रुप ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि, “टाटा समूह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुधारों को लेकर प्रतिबद्धता और भारत की उद्यमी भावना में भरोसे से पूरी तरह वाकिफ है।”
सम्बंधित ख़बरें
टाटा ट्रस्ट में Neville Tata की एंट्री: रतन टाटा की विरासत संभालेंगे नोएल टाटा के बेटे नेविल
1 लाख की कार का सपना क्यों टूटा? रतन टाटा की Tata Nano कहां चूक गई
हैदराबाद में सड़क का नाम होगा डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, रतन टाटा और गूगल भी होगा रोड का नाम
Simone Tata: रतन टाटा की सौतली मां का निधन, इस ब्रांड की नींव रख साकार किया था नेहरू का सपना
100 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा को सौंपी
निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग सचिव ने कहा कि, ” एयर इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा की कंपनी टैलेस प्राइवेट लि. को हस्तांतरित करने के साथ एयरलाइन का रणनीतिक विनिवेश आज सफलतापूर्वक पूरा हुआ।”
Tata Group takes over management and control of Air India, starting today pic.twitter.com/qKMNPlwmNk — ANI (@ANI) January 27, 2022
प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
एयर इंडिया को पुनः अपने बेड़े में शामिल करने से पहले टाटा संस के प्रमुख एन चंद्रशेखरन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। यह मुलाकात टाटा समूह द्वारा एअर इंडिया एक्सप्रेस का आधिकारिक रूप से अधिग्रहण किए जाने से पहले हुई। बाद में चंद्रशेखरन ने एअर इंडिया के मुख्यालय का दौरा भी किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के हवाले से मोदी और चंद्रशेखरन की मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की गई और कहा गया, ‘‘टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।”
18 हजार करोड़ में पुनः टाटा ने खरीद
टाटा समूह ने पिछले साल अक्टूबर में एअर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एअर इंडिया और एआईएसएटीएस में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बोली लगाई थी। गौरतलब है कि टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने आठ अक्टूबर, 2021 को कर्ज में डूबी एअर इंडिया के अधिग्रहण के लिए 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।
Tatas air india tata sons president n chandrasekaran said will make world class airlines
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMSleeping Posture For Health: रात में बाएं करवट सोएं या दाएं, कौन सी पोजिशन है स्वास्थ्य के लिए बेहतर? जानें
May 23, 2026 | 04:55 PMमार्को रुबियो की PM मोदी के साथ हाई-लेवल मीटिंग, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
May 23, 2026 | 04:48 PMडीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














