- Hindi News »
- Business »
- Stock Market Outlook Rbi Mpc India Us Trade Deal Will Decide The Movement
Share Market Outlook: सोमवार को शेयर बाजार की चाल: जानिए कौन से फैक्टर्स बनाएंगे बाजार की दिशा
Share Market: इस हफ्ते भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी निवेशकों की निगाहें होंगी। दोनों देशों के बीच पारस्परिक लाभकारी व्यापारिक समझौते पर बातचीत एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।
- Written By: मनोज आर्या

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)
Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। आरबीआई एमपीसी बैठक, भारत-यूएस ट्रे़ड डील, एफआईआई डेटा और अन्य वैश्विक आर्थिक कारणों पर भारतीय शेयर बाजार का रुझान निर्भर करेगा। आरबीआई एमपीसी की बैठक 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित है। इस बैठक में ब्याज दरों की समीक्षा की जाएगी।
माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक आगामी एमपीसी में ब्याज दरों में 25 आधार अंक की कटौती कर सकता है। मौजूदा समय में रेपो रेट 5.5 प्रतिशत पर बनी हुई है। पिछली एमपीसी में केंद्रीय ने रेपो रेट को यथावत रखा था। फरवरी 2025 से अब तक केंद्रीय बैंक रेपो रेट को करीब एक प्रतिशत घटा चुका है।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर निवेशकों की नजर
इस हफ्ते भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी निवेशकों की निगाहें होंगी। दोनों देशों के बीच पारस्परिक लाभकारी व्यापारिक समझौते पर बातचीत एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका गया था। जहां उन्होंने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर और राजदूत सर्जियो गोर के साथ बैठकें कीं।
सम्बंधित ख़बरें
Stock Markets Today: बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 130 अंक गिरा तो निफ्टी 25,500 के नीचे
सोने-चांदी की चाल पड़ी सुस्त, इस हफ्ते कीमतों में हुआ मामूली बदलाव; जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट्स
दलाल स्ट्रीट पर विदेशी निवेशकों की घर वापसी, FPI ने झोंके ₹19,675 करोड़; अब रॉकेट बनेंगे ये शेयर?
TCS को लगा सबसे बड़ा झटका, टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में भारी सेंध; जानें किसे हुआ फायदा और किसे नुकसान
बीते हफ्ते हुई जमकर बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की खरीद-बिक्री का डेटा इस बार काफी अहम होगा। पिछले हफ्ते एफआईआई ने 19,570.03 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। वहीं, डीआईआई ने 17,411.4 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। बीता हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए बिकवाली वाला रहा। निफ्टी 672.35 अंक या 2.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,654.70 और सेंसेक्स 2,199.77 अंक या 2.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,426.46 पर था।
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बढ़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 733.22 अंक या 0.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,426.46 और निफ्टी 236.15 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,654.70 पर था। बाजार के जानकारों ने कहा कि भारतीय बाजार में भी एशियाई बाजारों की तरह ही भारी गिरावट देखी गई।
ये भी पढ़ें: Share Market: इस हफ्ते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 7 महीने का टूटा रिकॉर्ड; सेंसेक्स 733 अंक लुढ़का
फार्मा सेक्टर के शेयरों में आई गिरावट
दवा कंपनियों पर नए टैरिफ लगाने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे दवा कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस बीच, एक्सेंचर की कम जोर गाइंडेंस और नौकरियों में कटौती ने आईटी खर्च में कमी की ओर संकेत किया है, जिससे तकनीकी शेयरों में व्यापक बिकवाली हुई। वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक सतर्क बने हुए हैं और निकट भविष्य में घरेलू निवेश और खपत पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
Stock market outlook rbi mpc india us trade deal will decide the movement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुढापा चौक हादसा: जलगांव में गैस सिलेंडर धमाका, तीन घर जलकर खाक; परिवार बेघर
Feb 16, 2026 | 02:08 PMपल्लवी गुडधे डेथ केस: डफरीन अस्पताल के डॉक्टर पर गिरी गाज; डॉ. अनुप बोंद्रे के खिलाफ FIR दर्ज
Feb 16, 2026 | 02:05 PMतमिलनाडु में DMK-कांग्रेस में तकरार, विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, राहुल गांधी नाराज
Feb 16, 2026 | 02:03 PMअब बिना भारतीय बैंक अकाउंट भी करें UPI पेमेंट, विदेशी मेहमानों के लिए सरकार की नई डिजिटल सुविधा शुरू
Feb 16, 2026 | 02:03 PMआसिम से लेंगे आजादी…शहबाज से लेंगे आजादी, इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक बवाल, इमरान समर्थकों ने किया विद्रोह
Feb 16, 2026 | 02:02 PMVideo: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PMNavneet Rana: ‘बाबरी बनाने वालों को भारत में कब्र की जगह नहीं मिलेगी’, हुमायूं कबीर को सीधी चेतावनी
Feb 16, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM














