इंदौर की बेवफा सोनम का ये था बिजनेस, जानें कैसे करती थी कमाई

इंदौर के सबसे चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में उनकी पत्नी सोनम की गिरफ्तारी की गई है। जिसके बाद इस मर्डर केस की गुत्थी सुलझ गई है, इसमें सोनम और उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा का नाम सामने आया है।
Raja And Sonam Raghuvanshi
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on: 
Updated on: 

हाल ही में इंदौर का एक दंपति काफी सुर्खियों में है। हम बात कर रहे हैं इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की, जो हनीमून मनाने मेघालय गए थे। मेघालय के शिलांग में राजा की लाथ मिलने के बाद से ही उसकी पत्नी सोनम काफी दिनों से गायब थी। लेकिन अब ये हत्या की गुत्थी सुलझ गई है।

मेघालय की पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से राजा की पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद जानकारी मिली है कि सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा के साथ साजिश रटकर पति राजा की सुपारी दी थी।

पिछले महीने ही हुई थी शादी

इंदौर के सोनम और राजा की 11 मई 2025 को काफी धूमधाम के साथ हुई थी। इसके बाद 20 मई को ही दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलांग चले गए थे और 23 मई को अचानक लापता हो गए थे। जिसके बाद 2 जून को राजा की लाश खाई में से मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा रघुवंशी के भाई ने ये जानकारी दी है कि सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा सोनम के ही ऑफिस में काम करता था। बताया जा रहा है कि सोनम के पिता का सनमाइका का बिजनेस है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सनमाइका का कितना बड़ा बिजनेस है?

16,000 करोड़ का मार्केट

भारत में डेकोरेटिव लेमिनेट मार्केट का साइज साल 2024 में 1.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 16,000 करोड़ रुपये का था। सनमाइका समेत ग्लोबल डेकोरेटिव लेमिनेट का मार्केट 2023 में 7.11 बिलियन अमेरिकी डॉलर था और 3.4 प्रतिशत की सीएजीआर के साथ साल 2032 तक 9.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

क्या होता है सनमाइका

सनमाइका का सीधा मतलब है एक ऐसी डेकोरेटिव लैमिनेट शीट से, जो आमतौर पर मेलामाइन रेजिन से क्राफ्ट पेपर की कई लेयर पर एक डेकोरेटिव परत से बनी होती है। इसका उपयोग घर का डेकोरेशन, रीमॉडलिंग और फर्नीचर बनाने के लिए किया जाता है। ये आमतौर पर फर्नीचर, दीवारों और फर्श पर लगाया जाता है, जो उन्हें एक नया और शानदार लुक देता है और उन्हें नुकसान से बचाता है।

आप अपने किचन के काउंटर टॉप को सजाने के लिए सनमाइका शीट का उपयोग कर सकते हैं। दीवारों को सजाने और उन्हें एक नया लुक देने के लिए सनमाइका का उपयोग किया जा सकता है। सनमाइका प्लास्टिक रेजिन और ट्रांसलूसेंट पेपर से बना होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com