- Hindi News »
- Business »
- Similar Signs Will Be Installed At Railway Stations The Minister Released A Booklet On The Project
रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे एक जैसे संकेतक, परियोजना पर मंत्री ने जारी की पुस्तिका
- Written By: मनोज पांडे

File Photo
दिल्ली: यात्रियों की आसानी के लिए भारत भर के रेलवे स्टेशनों पर संकेतकों को रंग, फॉन्ट और चित्रलेखों के उपयोग के आधार पर मानकीकृत किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को परियोजना के विवरण से संबंधित एक पुस्तिका के विमोचन पर यह बात कही। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पूरे भारत में 1,275 स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहा भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए इसे सुविधाजनक बनाने के वास्ते सभी स्टेशनों पर एक समान संकेत लगाने का प्रयास करेगा।
भारतीय रेल के पास दुनिया में सबसे ज्यादा स्टेशन
वैष्णव ने कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय रेल रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। यह महसूस किया गया कि स्टेशनों पर संकेतकों पर मानक दिशानिर्देश जारी किए जाएं जो सुसंगत और पर्याप्त होंगे। रेल मंत्री ने कहा कि आज मुझे भारतीय रेल के स्टेशनों पर मानक संकेत के वास्ते पुस्तिका जारी करते हुए खुशी हो रही है। भारतीय रेल आधुनिक, मानक संकेतों को अपनाएगा, जो ‘दिव्यांग’ के अनुकूल हैं। भारतीय रेल नेटवर्क के पास दुनिया में सबसे ज्यादा स्टेशन हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Gorakhpur Special Train: गर्मियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Chandur Railway: सरकारी जमीन पर बने घरों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू; 500 वर्गफुट तक कोई शुल्क नहीं
साबरमती स्टेशन का बदलेगा चेहरा, DRM ने बुलडोजर चलाकर शुरू किया 10 हजार क्षमता वाले होल्डिंग एरिया का काम
Indian Railways का बड़ा टेक्नोलॉजी अपग्रेड, RailOne ऐप पर AI बताएगा टिकट कन्फर्मेशन की संभावना
आसानी से दिखने वाले रंगों और सहज चित्रलेखों को प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक यात्री की मानक संकेतक होने के कारण सुविधाओं तक आसानी से पहुंच हो। भारतीय रेलवे के स्टेशनों पर मानक संकेतक पर पुस्तिका में सरल भाषा, स्पष्ट फॉन्ट, आसानी से दिखने वाले रंगों और सहज चित्रलेखों को प्राथमिकता दी गई है। मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि इसे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और ‘दिव्यांगजन’ आदि सहित सभी यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।(एजेंसी)
Similar signs will be installed at railway stations the minister released a booklet on the project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














