-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update For October 9
RBI की मीटिंंग के पहले उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स में आयी तेजी
- Written By: अपूर्वा नायक
आरबीआई की एमपीसी का प्रभाव शेयर बाजार पर होता हुआ दिखाई दे रहा है। प्री ओपनिंग मार्केट में दोनों प्रमुख सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दिखाई दी गई है। एसबीआई के शेयरों में आज तेजी देखने मिली है।

शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक का आयोजन किया है। इस बैठक में कमेटी कई अहम मुद्दों पर फैसला लेने वाली है। इसका सीधा असर शेयर बाजार पर होता हुआ नजर आ रहा है। बुधवार को घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़त देखने के लिए मिली है। अगर सेंसेक्स की बात की जाए तो इसमें कुछ फीसदी की बढ़त देखी गई है। साथ ही निफ्टी में भी उछाल दिखाई दिया है।
बुधवार के शुरूआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 162.05 अंक उछलकर 81,796.86 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही एनएसई के निफ्टी में भी 52.65 अंक या 0.21 फीसदी की मजबूती देखने को मिली है।
किस कंपनी को हुआ फायदा
सेंसेक्स की 30 लिस्टेड कंपनियों में से 10 कंपनियों के शेयर में उछाल देखने को मिला है। बाकी 11 कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दिखाई दी है। एसबीआई, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी दिखाई दी है। साथ ही आईटीसी, नेस्ले, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स, बचाई बाजार की लाज
ट्रंप के एक फैसले से बदला बाजार का मिजाज…सेंसेक्स 788 अंक चढ़ा, निफ्टी ने भी तेजी, 6 प्रतिशत फिसला कच्चा तेल
FII बिकवाल, शेयर बाजार में लंबी तेजी मुश्किल! इस साल 26 बिलियन डॉलर की भारी निकासी
अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,729.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,000.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
रुपये में बढ़त दर्ज
रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.92 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 83.92 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.97 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.58 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
Share market update for october 9
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MPESB Patwari Vacancy 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती, 4 अगस्त से आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 08:20 PMमध्य प्रदेश के राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर; अगस्त और सितंबर का राशन 31 अगस्त तक मिलेगा एकमुश्त
Aug 04, 2026 | 08:12 PMकॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
Aug 04, 2026 | 08:03 PMMMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
Aug 04, 2026 | 07:55 PMविधानसभा के मानसून सत्र में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
Aug 04, 2026 | 07:46 PMविदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
Aug 04, 2026 | 07:37 PMPK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














