-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update For 30 May 2025
हफ्ते के आखिरी दिन सुस्त रही शेयर बाजार की चाल, रुपये ने की मजबूत शुरुआत
- Written By: अपूर्वा नायक
शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन पर शेयर मार्केट की शुरूआत गिरावट के साथ हुई है। आज बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों ही इंडेक्स गिरावट के साथ ओपन हुए हैं।

शेयर बाजार (फाइल फोटो )
मुंबई : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में सुस्ती का असर शेयर मार्केट पर भी होता हुआ नजर आ रहा है। शुक्रवार के दिन प्री ओपनिंग सेशन में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट देखने के लिए मिल रही है। इसके अलावा, मुद्रा विनिमय बाजार से एक अच्छी खबर आ रही है जिसके आधार पर ये पता चल रहा है कि आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है।
आज के प्री ओपनिंग सेशन में बीएसई के सेंसेक्स में 219 अंक की गिरावट दर्ज की गई है और इस गिरावट के साथ ये 81,414.02 अंक पर पहुंच गया है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 53.6 अंक नीचे गिरकर 24,780 अंक पर रहा है। हालांकि एक्सपर्ट्स ने ये कहा है कि घरेलू सकल उत्पाद यानी जीडीपी के आंकड़े जारी होने से पहले ही इंवेस्टर्स ने सतर्क रुख अपना लिया है।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे। लार्सन एंड टूब्रो, अदाणी पोर्ट्स, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), नेस्ले, सन फार्मा और मारुति के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकरात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
कच्चे तेल में गिरावट आने के कारण और विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने के कारण शुक्रवार को प्री ओपनिंग सेशन में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 19 पैसे मजबूत होकर 85.29 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया 85.35 प्रति डॉलर पर खुला। फिर प्री ओपनिंग सेशन में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.29 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया गुरूवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.48 पर बंद हुआ। इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.36 पर रहा।
फेल हो गया ट्रंप कार्ड, अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पहली तिमाही में लगा झटका
इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 884.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market update for 30 may 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMमानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
Jul 02, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














