-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update For 11 October
एशियाई बाजार में मंदी के बीच गिरा भारतीय बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज हुई गिरावट
- Written By: अपूर्वा नायक
शुक्रवार को प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई है। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 147.67 अंक से लुढ़ककर 81,463.74 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 39.15 अंक फिसलकर 24,959.30 अंक के स्तर पर पहुंचा है।

शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : देश के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा की मौत के बाद शेयर बाजार में सुस्ती छाई हुई नजर आ रही है। हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू बाजार का कारोबार प्री ओपनिंग मार्केट में गिरावट के साथ खुला है। इस दिन बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई है। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 147.67 अंक से लुढ़ककर 81,463.74 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 39.15 अंक फिसलकर 24,959.30 अंक के स्तर पर पहुंचा है।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट आई। टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मास्यूटिकल्स, टाटा मोटर्स, टाइटन, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी रही।
एशियाई बाजार में छायी मंदी
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार गुरूवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में सावन की हरियाली, 734 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार
Explainer: रील्स छोड़… रियल रिटर्न के पीछे भागी Gen-Z, शेयर बाजार में 40% पहुंची हिस्सेदारी; देखें आंकड़ा
Share Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, गिरावट के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों के हजारों करोड़ स्वाहा
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
रुपये में 2 पैसे की बढ़त
ग्लोबल बाजारों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.96 पर पहुंच गया है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने घरेलू मुद्रा की बढ़त सीमित रखी। साथ ही घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत ने भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला।
ये भी पढ़ें :- भारत का आसियान देशों को तोहफा, जल्द डिजिटल पेमेंट ऐप के उपयोग में करेगा मदद
डॉलर इंडेक्स घटा
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया प्री ओपनिंग मार्केट में 83.97 प्रति डॉलर पर खुला है और फिर शुरुआती सौदों के बाद 83.96 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 2 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया गुरूवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.98 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.87 पर रहा।
इस कीमत के शेयर बेचे
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.71 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई गुरूवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,926.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market update for 11 october
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Jul 29, 2026 | 02:43 PMEXCLUSIVE: मनगवां विधायक के पत्र पर बवाल! ईदगाह और मीनार को बताया अवैध निर्माण, जानें क्यों भड़की कांग्रेस
Jul 29, 2026 | 02:40 PMगोंदिया में मानसून फिर सक्रिय, सड़क अर्जुनी में 103.4 मिमी बारिश, पुजारीटोला बांध के 4 गेट खुले
Jul 29, 2026 | 02:40 PMCM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
Jul 29, 2026 | 02:40 PMFriendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Jul 29, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














