अहमदाबाद प्लेन क्रैश से 900 अंक गिरा सेंसेक्स, एविएशन सेक्टर को लगा जोरदार झटका

अहमदाबाद में विमान हादसा होने के बाद शेयर मार्केट में टाटा ग्रुप की कंपनियों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। इस हादसे के बाद बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए हैं।
Share Market
शेयर मार्केट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

आज गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा होने के कारण भारतीय शेयर मार्केट पर इसका जोरदार असर होता दिखायी दे रहा है। आज एविएशन सेक्टरों से जुड़े शेयरों में जबरदस्त गिरावट आयी है। गुरूवार को प्री ओपनिंग सेशन तक बाजार का जो कारोबार रफ्तार पकड़ते हुए नजर आ रहा था, वो अब धड़ाम हो गया है।

इस विमान हादसे के तुरंत बाद ही बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों ही इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा इसीलिए भी हो रहा है क्योंकि एयर इंडिया का मालिकाना हक टाटा ग्रुप के पास में है और हादसे के बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आयी है।

आपको बता दें कि इस विमान हादसे की खबर सामने आने के बाद में सेंसेक्स में 943 अंकों की गिरावट आयी है, तो एनएसई का निफ्टी 24,850 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। इस गिरावट के पीछे कई कारण हैं। जैसे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ के लिए धमकाना, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के कारण भी बाजार गिरा हैं।

ये था प्री ओपनिंग सेशन का हाल

आज के प्री ओपनिंग सेशन में BSE के सेंसेक्स में 145.9 अंकों का उछाल आया था और इस बढ़त के साथ सेंसेक्स 82,661.04 अंकों पर पहुंचा था। साथ ही NSE के निफ्टी में भी 54.3 अंकों की बढ़त दर्ज की गई थी, जिसके बाद ये उछल कर 25,196.20 के हाई लेवल पर पहुंच गया था। इधर क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान, उधर टाटा ग्रुप के शेयर हुए धड़ाम

टाटा ग्रुप की कंपनियों को लगा जोरदार झटका

अहमदाबाद प्लेन हादसे का सबसे बुरा असर टाटा ग्रुप की कंपनियों पर पड़ा हैं। टाटा ग्रुप की कंपनियां जैसे की टाटा मोटर्स, टाटा केमिकल्स, टाटा एलेक्सी, टाटा कम्यूनिकेशन, टाटा पावर और टाटा स्टील के शेयरों में भारी गिरावट देखने के लिए मिल रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com