Share Market हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में हरियाली, 325 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; IT स्टॉक्स में धमाल

Share Market: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:25 पर सेंसेक्स 801 अंक या 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,008 और निफ्टी 248 अंक या 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,250 पर था।
share market closing update 20th march
शेयर मार्केट, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 325.72 अंक या 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,532.96 और निफ्टी 112.35 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,114.50 पर था। बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी और पीएसयू बैंकिंग शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 2.17 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 2.07 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर थे।

निफ्टी फार्मा 1.99 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 1.89 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.45 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.28 प्रतिशत और निफ्टी इन्फ्रा 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में था।

निफ्टी रियल्टी में 0.93% की गिरावट

दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी (0.93 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.73 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (0.68 प्रतिशत) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.52 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 363.20 अंक या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,855.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 14.35 अंक या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,718.60 पर बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, ट्रेंट, टाइटन, एनटीपीसी, सनफार्मा, एचसीएल टेक, इटरनल, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, भारती एयरटेल और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और एलएंडटी लूजर्स थे।

शेयर बाजार में तेजी की वजह

लिवलॉग वेल्थ में रिसर्च एनालिस्ट और फाउंडर, हरिप्रसाद के ने कहा कि भारतीय बाजार में तेजी की वजह पिछले सत्रों में बड़ी गिरावट के बाद शॉर्ट कवरिंग थी। इस रिकवरी के बाद भी बाजार में जोखिम बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि इंडिया विक्स लगातार उच्चतम स्तर पर बना हुआ है, जो दिखाता है कि बाजार में अनिश्चित्ता बनी हुई है।

तेजी के साथ हुई थी बाजार की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:25 पर सेंसेक्स 801 अंक या 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,008 और निफ्टी 248 अंक या 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,250 पर था। सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में थे। आईटी इंडेक्स में 2 फीसदी की तेजी थी। ऑटो इंडेक्स भी अच्छी बढ़त पर थे। 09:25 पर सेंसेक्स 815 अंक ऊपर 75,022 पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 264 अंकों की तेजी 23,264 पर ट्रेड कर रहा था। बैंक निफ्टी 741 अंक ऊपर 54,205 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.2-1.7% तक की तेजी देख रहे थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com