Share Market: शेयर बाजार में कोहराम! लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी गिरावट

Share Market: बुधवार को शेयर मार्केट की शुरुआत बेहद सुस्त रही। BSE का सेंसेक्स 17 अंक नीचे 77,218 पर खुला, जबकि NSE का निफ्टी 2 अंकों के नुकसान के साथ 24,152 पर खुला।
share market closing update 19th august
शेयर मार्केट में गिरावट(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Share Market Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 325.78 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,909.68 और निफ्टी 76.60 अंक या 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,078.30 पर था। बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 1.49 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी 1.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स थे।

निफ्टी मीडिया , निफ्टी पीएसई, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी ऑटो, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फार्मा और निफ्टी कंजप्शन भी लाल निशान में बंद हुए।

लार्जकैप और मिडकैप में बिकवाली

दूसरी तरफ निफ्टी आईटी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स हरे निशान में बंद हुए। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 130.65 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,408.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 101.70 अंक या 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,707.15 पर था।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, टाइटन, टीसीएस, इन्फोसिस और ट्रेंट गेनर्स थे। पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, आईटीसी, एचयूएल, बीईएल, इंडिगो, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक लूजर्स थे।

घरेलू बाजार में क्यों आई गिरावट?

जानकारों ने कहा कि अमेरिकी फेड की मीटिंग के मिनट्स जारी होने से पहले मार्केट में सतर्कता देखी गई, क्योंकि निवेशकों को चिंता है कि महंगाई के खिलाफ फेड सख्त रूख रख सकता है। वहीं, अमेरिका-ईरान सीजफायर खत्म होने के बाद कोई कूटनीतिक समाधान न निकलने से क्रूड ऑयल की कीमतें और बॉन्ड यील्ड ऊंचे बने रहे, जिससे निवेशकों के लिए जोखिम बढ़ गया है।

उन्होंने आगे कहा कि एशियाई बाजारों में कमजोरी के चलते भारतीय इक्विटी में बड़े पैमाने पर बिकवाली देखी गई, हालांकि वैल्यू बाइंग और कमजोर रुपए के सपोर्ट से आईटी शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

share market closing update 19th august
Share Market: हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट, 500 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी भी फिसला

कैसी रही शेयर मार्केट की शुरुआत?

बुधवार को शेयर मार्केट की शुरुआत बेहद सुस्त रही। BSE का सेंसेक्स 17 अंक नीचे 77,218 पर खुला, जबकि NSE का निफ्टी 2 अंकों के नुकसान के साथ 24,152 पर खुला। दोनों बेंचमार्क इंडेक्स भले ही मामूली गिरावट के साथ खुले हों, लेकिन इनकी ओपनिंग लाल निशान यानी रेड जोन में दर्ज की गई है।

share market closing update 19th august
Share Market: सुस्त ग्लोबल संकेतों से घरेलू शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

हालांकि, बाजार में एक अच्छी बात यह रही कि आईटी स्टॉक्स प्री-ओपनिंग सेशन में हरे निशान पर थे। इससे पहले कल मंगलवार को भी भारतीय बेंचमार्क सेंसेक्स 492 अंक नीचे 77235 और निफ्टी 132 अंक गिर कर 24154 पर बंद हुआ था, जिससे कल भी निवेशकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था।

Navbharat Live
navbharatlive.com