Automobile: ऑटोमोबाइल सेक्टर से आयी खुशखबरी, अप्रैल महीने में बढ़ गई रिटेल सेल्स

ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े महासंघ फाडा ने हाल ही में अप्रैल महीने की सेल्स को लेकर कुछ आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, ये जानकारी मिली है कि इस साल ऑटो सेल्स में 2.95 प्रतिशत की बढ़त हुई हैं।
Society of Indian Automobile Manufacturers Report on Public Vehicle Sales
ऑटोमोबाइल सेक्टर (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर से एक बहुत अच्छी खुशखबरी सामने आ रही है। महासंघ फाडा ने ये जानकारी दी है कि इस साल के अप्रैल के महीने में देश में गाड़ियों की टोटल रिटेल सेल्स में 2.95 प्रतिशत की हल्की बढ़त आयी है। इस बढ़त के साथ ये आंकड़ा 22,87,952 यूनिट्स का हो गया है।

फाडा ने कहा कि चैत्र नवरात्रि, अक्षय तृतीया, बंगाली नव वर्ष, बैसाखी और विशु के आसपास कस्टमर्स द्वारा खरीदारी पूरी करने से अप्रैल का आखिरी पॉजिटिव रुख के साथ हुआ। अप्रैल, 2024 में गाड़ियों की टोटल रिटेल सेल्स 22,22,463 यूनिट्स तक रही थी। फाडा ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों यानी कमर्शियल व्हीकल्स को छोड़कर सभी कैटेगरी में अप्रैल में सेल्स में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। समीक्षाधीन अवधि में टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल्स और ट्रैक्टर सेल्स में क्रमशः 2.25 प्रतिशत, 24.5 प्रतिशत, 1.5 प्रतिशत और 7.5 प्रतिशत की बढ़त हुई हैं। साथ ही कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स 1 प्रतिशत तक घट गई हैं।

अप्रैल में टू व्हीलर की रिटेल सेल्स 16,86,774 इकाई रही, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 16,49,591 यूनिट रही थी। इस तरह टू व्हीलर की सेल्स में 2.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई। समीक्षाधीन महीने में पैसेंजर व्हीकल्स की रिटेल सेल्स 3,49,939 यूनिट रही, जबकि पिछले साल अप्रैल, 2024 में यह आंकड़ा 3,44,594 यूनिट्स का रहा था। इस तरह पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 1.55 प्रतिशत बढ़ी।

फाडा के अध्यक्ष सी एस विग्नेश्वर ने कहा है कि टैरिफ वॉर थमने के साथ शेयर बाजारों में सुधार हुआ है। ऐसे में इंवेस्टर्स की चिंता कम हुई है। इस तरह कस्टमर्स ने चैत्र नवरात्रि, अक्षय तृतीया, बंगाली नव वर्ष, बैसाखी और विशु जैसे त्योहारों का फायदा उठाकर खरीदारी पूरी की, जिससे अप्रैल का आंकड़ा पॉजिटिव रहा।

पिछले महीने कमर्शियल व्हीकल्स की रिटेल सेल्स 1.05 प्रतिशत घटकर 90,558 यूनिट रह गई, जबकि अप्रैल, 2024 में यह 91,516 यूनिट रही थी। दूसरी ओर, ट्रैक्टर की रिटेल सेल्स 7.56 प्रतिशत बढ़कर 60,915 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 56,635 यूनिट थी। फाडा ने कहा है कि अप्रैल में थ्री व्हीलर सेगमेंट में जोरदार तेजी देखने को मिली। माह के दौरान थ्री व्हीलर की रिटेल सेल्स 24.51 प्रतिशत बढ़कर 99,766 यूनिट हो गई। अप्रैल, 2024 में 80,127 थ्री व्हीलर बिके थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com