-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Retail Inflation Declined To 5 48 Percent In November Due To Falling Food Prices
साल के अंत में जनता को बड़ी राहत, खुदरा महंगाई में भारी गिरावट, ये चीजें हुई सस्ती
- Written By: मनोज आर्या
पिछले कुछ महीने से महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में खाने-पीने की चीजें सस्ती होने से खुदरा महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है।

नवंबर में घट कर 5.48 प्रतिशत हुई खुदरा महंगाई
नई दिल्ली: दिसंबर की शुरुआत में महंगाई को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, नवंबर में खुदरा महंगाई घट कर 5.48 प्रतिशत पर आ गई है। पिछले महीने यानी की अक्टूबर में हरी सब्जियों और खाने-पीने की चीजें महंगी होने से खुदरा महंगाई दर 6.21 प्रतिशत पहुंच गई थी, जो कि 14 महीनों में सबसे ज्यादा था। अब खाने-पीने की चीजों के दाम में गिरावट से महंगाई में भी गिरवाट देखी जा रही है। महंगाई के बास्केट में लगभग 50 प्रतिशत योगदान खाने-पीने की चीजों का होता है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में खाने-पीने की चीजों की महंगाई घटकर 9.04 प्रतिशत रह गई। अक्टूबर में यह 10.87 प्रतिशत और नवंबर 2023 में 8.70 प्रतिशत थी। एनएसओ ने कहा कि नवंबर में 2024 में सब्जियों, दालों चीनी व मिठाईयों, फलों, अंडे, दूध, मसालों, परिवहन व संचार और व्यक्तिगत देखभाल संबंधी उत्पादों की महंगाई में गिरावट आई है।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
Bank Holidays: 20 से 26 जुलाई के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; लटक न जाए आपका चेक और जरूरी काम; देखें लिस्ट
बंद होने वाले हैं कागज के नोट? अब आपकी जेब में आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI ने शुरू की सबसे बड़ी तैयारी
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
RBI में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती, मिलेगा 1.5 लाख रुपये स्टाइपेंड; बिना परीक्षा ऐसे करें आवेदन
अक्टूर में 6.2% रही थी खुदरा महंगाई दर
सीपीआई आधारित कुल महंगाई जुलाई-अगस्त के दौरान औसतन 3.6 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर में 5.5 प्रतिशत और अक्टूबर, 2024 में 6.2 प्रतिशत हो गई। यह सितंबर, 2023 के बाद से सबसे अधिक है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए महंगाई अनुमान को पिछले सप्ताह 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत कर दिया था। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने खाद्य कीमतों पर दबाव से दिसंबर तिमाही में कुल महंगाई के ऊंचे स्तर पर बने रहने की आशंका भी जाहिर की थी।
भारत का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 3.5% बढ़ा
खुदरा महंगाई के अलावा आर्थिक लिहाज से देश के लिए एक और अच्छी खबर है। दरअसल, भारत का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन अक्टूबर 2024 में 3.5 फीसदी बढ़ा। यह सितंबर के 3.1% से अधिक है। मैन्यूफैक्चरिंग उत्पादन में 4.1 फीसदी, बिजली उत्पादन में 2 फीसदी और खनन गतिविधि में 0.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में औद्योगिक उत्पादन में 4 फीसदी की ग्रोथ हुई। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन 7 फीसदी बढ़ा था।
Retail inflation declined to 5 48 percent in november due to falling food prices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना : ऑनलाइन गेम में ढाई लाख हारने के बाद रची खुद के अपहरण की साजिश, होटल में बैठकर परिवार से मांगी फिरौती
Jul 20, 2026 | 10:09 AMनवभारत विशेष: मानसून सत्र के पहले पुलिसिया बल प्रदर्शन, सरकार का अड़ियल रवैया
Jul 20, 2026 | 10:07 AMसंसद मार्च से ठीक पहले कैसा दिख रहा है जंतर-मंतर? देखिए ग्राउंड जीरो से एक्सक्लूसिव तस्वीरें
Jul 20, 2026 | 10:05 AMये स्पेन नहीं, अमेरिका की जीत है… ट्रंप के बयान से मची हलचल, अगले वर्ल्ड कप पर कही ये बात
Jul 20, 2026 | 10:04 AMकिस्मत में लिखी थी जीत… स्पेन की जीत के बाद बोले फेरान टोरेस, आलोचकों को दिया जवाब, बोले- जब सामने मेसी हो
Jul 20, 2026 | 09:59 AMकश्मीर में आतंकियों की साजिश नाकाम: बांदीपोरा के बाग में मिला 4 किलो का ‘प्रेशर कुकर बम’, टला बड़ा खतरा
Jul 20, 2026 | 09:59 AMNavabharat Nishanebaaz: कभी था इस देश में ‘सास-मत’, अब NDA का प्रचंड बहुमत
Jul 20, 2026 | 09:53 AMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM














