-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Repaying The Loan Before Time Be Loss Or Advantage Know Detail
समय से पहले लोन चुकाने में फायदा या नुकसान, जानें प्रीपेमेंट पेनल्टी से जुड़ी पूरी डिटेल
- Written By: मनोज आर्या
कई बार ग्राहक अपने लोन के ईएमआई से जल्द छुटकारा पाने के लिए लोन की प्रीपेमेंट करता है। यानी लोन लेने वाला ग्राहक एक साथ लोन की शेष राशि का भुगतान कर देता है। ऐसी स्थित में बैंक उधारकर्ता से एक चार्ज करता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: महंगाई के इस दौर में आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग बैंकों से लोन ले रहे हैं। वहीं, पहले की मुकाबले आज लोन लेना भी बेहद आसान हो गया है। इसकी वजह यह है कि लोगों के अकाउंट से हर महीने एक फिक्स अमाउंट कटती रहती है। आमतौर पर लोग होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन बैंकों से लेते रहते हैं। हालांकि, इनमें होम लोन को चुकाने में सबसे ज्यादा समय लग जाता है।
कई बार लोन लेना वाला ग्राहक अपने लोन के ईएमआई से जल्द छुटकारा पाने के लिए लोन की प्रीपेमेंट करता है। यानी लोन लेने वाला ग्राहक एक साथ लोन की शेष राशि का भुगतान कर देता है। ऐसी स्थित में बैंक उधारकर्ता से एक चार्ज करता है। जिसे लोन प्रीपेमेंट पेनल्टी या लोन फोर क्लोजर चार्ज कहा जाता है।
बैंक क्यों लेते हैं लोन प्रीपेमेंट पेनल्टी?
आप समय से पहले अपना लोन चुकाते हैं तो आपको लगता है कि आप अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन, अगर बैंक के नजरिए से देखें तो उसमें उसको भारी नुकसान होता है। दरअसल, किसी एक लोन पर कितना ब्याज वसूला जाएगा, इसका कैलकुलेशन उधारकर्ता के लोन टेन्योर पर निर्भर तरता है। उसी के अनुसार आसान मासिक किश्त (EMI) बनाई जाती है। अगर आप लोन के अवधी में प्रीपेमेंट का विकल्प चुनते हैं तो बैंक आपसे वो ब्याज नहीं ले पाते, जितना आपके टेन्योर में ले सकते थे। ऐसे में बैंक का बड़ा नुकसान होता है, क्योंकि लोन पर ब्याज से बैंक मोटी कमाई करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
इस भारी नुकसान के लिए बैंक उधारकर्ता पर लोन प्रीपेमेंट पेनल्टी लगाते हैं। बता दें कि लोन लेते समय जो बैंक शर्त रखते हैं उसमें प्रीपेमेंट पेनल्टी की बात शामिल रहती है। कोई बैंक फिक्स्ड पेनल्टी चार्ज करता है तो कोई पर्सेंट के आधार पर चार्ज करता है। लिहाजा जब भी लोन लें, तो अच्छी तरह से इन शर्तों को पढ़ लें।
जन्मदिन विशेष: राजस्थान से निकलकर रचा इतिहास, बेटी की शादी में झुक गई थी पेरिस सरकार
फ्लोटिंग रेट वाले लोन पर नहीं लगता प्रीपेमेंट चार्ज
आपके बता दें कि सभी तरह के लोन पर प्रीपेमेंट चार्ज नहीं लिया जाता है। अगर आप फिक्स्ड रेट पर होम लोन लेते हैं तो उसका प्रीपेमेंट करने पर बैंक आपसे प्रीपेमेंट चार्ज वसूल सकते हैं। लेकिन फ्लोटिंग रेट वाले लोन पर प्रीपेमेंट चार्ज नहीं लगता है। वहीं अगर आप पर्सनल लोन को समय से पहले चुकाते हैं तो इस पर भी ज्यादातर बैंक प्रीपेमेंट चार्ज लगाते हैं। इसको लेकर अलग-अलग बैंकों की अलग-अलग शर्तें हैं।
Repaying the loan before time be loss or advantage know detail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














