-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Reliance Jio Announced To Give Up To 50gb Free Cloud Storage To Its Users
Google को टक्कर देने की तैयारी में जियो, बिना Gmail ग्राहकों को मिलेगा 50GB फ्री क्लाउड डेटा
- Written By: मनोज आर्या
जियो ने ऑफिशियल तौर पर अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के साथ जियो एआई-क्लाउड स्टोरेज की सुविधा शुरू की है। इसका ऐलान 2024 की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में हुआ था।

मुकेश अंबानी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: क्लाउड स्टोरेज मार्केट में अब तक गूगल का दबदबा रहा है, लेकिन अब रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए 50GB तक फ्री क्लाउड स्टोरेज की पेशकश कर इस क्षेत्र में कदम रख दिया है। यह नई सर्विस गूगल ड्राइव के 15GB फ्री स्टोरेज को कड़ी चुनौती दे सकती है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली जियो ने इस ऑफर को 2024 की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में पेश किया था और अब इसे सभी पात्र प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए लागू कर दिया गया है। आइए, इस ऑफर और इसके इस्तेमाल की पूरी जानकारी देखें।
जियो की यह पहल AI Everywhere for Everyone विजन का हिस्सा है। पहले यह सुविधा चुनिंदा यूजर्स के लिए 100GB तक मुफ्त स्टोरेज के साथ शुरू हुई थी, लेकिन अब यह 50GB तक फ्री स्टोरेज के साथ सभी पात्र ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यूजर्स अपने फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स और अन्य डिजिटल सामग्री को सुरक्षित रूप से ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं। यह गूगल जैसे प्रतिस्पर्धियों के लिए चुनौती बन सकता है, जो Gmail और Google Drive के साथ सीमित मुफ्त स्टोरेज देते हैं।
कौन उठा सकता है ऑफर का लाभ?
प्रीपेड यूजर्स: 299 रुपये या उससे अधिक के रिचार्ज प्लान वाले ग्राहकों को 50GB फ्री स्टोरेज मिलेगा। इससे कम के प्लान में यह सुविधा नहीं है।
पोस्टपेड यूजर्स: सभी पोस्टपेड प्लान्स (जैसे 349, 449, 649 रुपये आदि) के साथ यह ऑफर मुफ्त उपलब्ध है।
लाभ: बिना अतिरिक्त शुल्क के डेटा स्टोर करने की सुविधा।
सम्बंधित ख़बरें
FII बिकवाल, शेयर बाजार में लंबी तेजी मुश्किल! इस साल 26 बिलियन डॉलर की भारी निकासी
3 अगस्त से बदल जाएगी Share Market की टाइमिंग! F&O ट्रेडिंग और क्लोजिंग में बड़ा बदलाव, निवेशकों पर क्या असर?
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव! RBI ने बदले डिपॉजिट नियम, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए प्रावधान
खुद का जनरेटर, खुद का डीजल फिर भी महावितरण को दो टैक्स! नागपुर में होटल संचालकों का फूटा गुस्सा
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कस्टमर्स को ये सुविधा दे रहा जियो
जियो ने ऑफिशियल तौर पर अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के साथ जियो एआई-क्लाउड स्टोरेज की सुविधा शुरू की है। इसका ऐलान 2024 की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में हुआ था। लेकिन इससे पहले नवंबर 2024 में, जियो ने चुनिंदा यूजर्स के लिए 100 जीबी तक मुफ्त एआई क्लाउड स्टोरेज की सुविधा दी थी, लेकिन अब जियो ने चुनिंदा प्रीपेड प्लान के साथ रिचार्ज करने वाले सभी प्रीपेड और सभी पोस्टपेड यूजर्स के लिए 50 जीबी एआई-क्लाउड स्टोरेज की सुविधा पेश की है। इससे जियो यूजर्स अपनी सभी फोटो, वीडियो, दस्तावेज, अन्य डिजिटल सामग्री ऑनलाइन स्टोर कर पाएंगे।
Reliance jio announced to give up to 50gb free cloud storage to its users
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गणेश नाईक की एकनाथ शिंदे को सीधी चेतावनी! नवी मुंबई में क्लस्टर योजना पर छिड़ी जंग, महायुति में ऑल इज नॉट वेल?
Aug 02, 2026 | 09:11 PMटॉक्सिक विवाद पर हुमा कुरैशी ने तोड़ी चुप्पी, कियारा आडवाणी के समर्थन में बोलीं- ये बहुत घिनौना है
Aug 02, 2026 | 09:10 PMFII बिकवाल, शेयर बाजार में लंबी तेजी मुश्किल! इस साल 26 बिलियन डॉलर की भारी निकासी
Aug 02, 2026 | 09:03 PMLCB की कार्र वाई में अमरावती में 20 किलो गांजा जब्त, घेराबंदी कर महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
Aug 02, 2026 | 08:52 PM40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PMलॉकअप 2 की एक्स कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला, हर्षद और शिवांगी को लेकर कही बड़ी बात
Aug 02, 2026 | 08:39 PMपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुसाइड अटैक से हड़कंप, धमाके में लोगों के उड़े चीथड़े, 7 लोगों की मौत
Aug 02, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM
102 डिग्री बुखार में भी नहीं टूटा हौसला, अरुंधति ने गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया मान, जानें कैसे तय किया सफर
Aug 02, 2026 | 07:53 PM
प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: आधी रात को घर में घुसकर पुलिस ने किया ऐसा काम, उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 04:09 PM













