-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Purchasing Managers Index In November
देश के सर्विस सेक्टर मे आया सुधार, नवंबर में टॉप पर पहुंचा PMI
- Written By: अपूर्वा नायक
एसएंडपी ग्लोबल के अनुसार, एचएसबीसी खरीद प्रबंधक सूचकांक यानी पीएमआई का आंकड़ा अक्टूबर के महीने में 59.1 के स्तर पर रहा था। नवंबर के महीने में ये बढ़कर 59.2 के स्तर तक रहा है।

फाइल फोटो
नई दिल्ली : रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने हाल ही में एक सर्वे में सर्विस सेक्टर से जुड़े कुछ आंकड़े पेश किए है। इन आंकड़ों के आधार पर ये पता चला है कि इस सेक्टर में नवंबर के महीने में काफी सुधार आए है और साथ ही इसमें रिकॉर्ड रोजगार पैदा हुए है। इस महीने में भारत की कारोबारी गतिविधियां 3 महीने के टॉप लेवल पर पहुंच गई है। हालांकि इस सर्वे से ये बात साफ हो गई है कि उत्पादन महंगाई 12 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी है। इस सर्वे के अनुसार, चालू त्योहारी तिमाही में इकोनॉमिक ग्रोथ में आगे भी बढ़त होने की संभावनाएं है। बताया जा रहा है कि इसमें निजी खपत में उछाल के कारण तेजी भी आने की उम्मीद की जा रही है।
एसएंडपी ग्लोबल के अनुसार, एचएसबीसी खरीद प्रबंधक सूचकांक यानी पीएमआई का आंकड़ा अक्टूबर के महीने में 59.1 के स्तर पर रहा था। नवंबर के महीने में ये बढ़कर 59.2 के स्तर तक रहा है। पीएमआई में 50 अंकों के नीचे गिरने का स्तर कारोबार में कमजोरी आने का संकेत देता है।
सर्विस सेक्टर में बढ़त
एचएसबीसी के भारत में मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने इसको लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि सर्विस सेक्टर में बढ़त और मैन्यूफैक्चरिंग में मामूली मंदी आने के बावजूद भी कारोबारी गतिविधियों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- रोजगार के खुलेंगे बड़े अवसर
नवभारत संपादकीय: निर्माण से रोजगार तक संकट? भारत को आर्थिक संकट खुद हल करना होगा
प्रोपेन-ब्यूटेन आपूर्ति बंद: संभाजीनगर के उद्योगों पर संकट के बादल, रोजगार पर भी पड़ सकता है असर
‘विकसित भारत 2047’ का रोडमैप: सरकार ने पहचाने 7 रणनीतिक क्षेत्र, विनिर्माण की मजबूती के लिए बजट में भारी आवंटन
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें :- उड़ीसा में घिरा अदाणी समूह, BJD ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
नवंबर में ये रहा है आंकड़ा
एसएंडपी ग्लोबल के द्वारा जारी किए गए इस सर्वे में नवंबर महीने में पीएमआई का आंकड़ा बढ़कर 59.2 तक हो गया है। बताया जा रहा है कि ये आंकड़ा अगस्त के महीने के बाद से सबसे ज्यादा है। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर का ये इंडेक्स कम होकर 57.3 पर रहा है, जो पिछले महीने यानी अक्टूबर महीने में 57.3 दर्ज हुआ था। सर्विस और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के लिए विदेशी मांग में सुधार आया है। इस सुधार आने के कारण एक्सपोर्ट 4 महीने के टॉप स्तर पर रहा है। निर्माताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले कच्चे माल के साथ सर्विस सेक्टर में खाने और मजदूरी लागत पर भी मूल्य दबाव बढ़ रहा है।
Purchasing managers index in november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:38 PMमुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
Jul 01, 2026 | 10:38 PMAtiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PMNEET PG 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई और क्या है आखिरी तारीख
Jul 01, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














