विश्व मानक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोशी ने कुछ एयर प्यूरीफायर कंपनियों द्वारा अपनाई गई ‘भ्रामक विपणन रणनीति' पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “वायु प्रदूषण पर चर्चा शुरू हो गई है। मोबाइल पर वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई देखकर लोग डर के मारे एयर प्यूरीफायर खरीद लेते हैं। एयर प्यूरीफायर वाले ऐसे झूठे दावे करते हैं। हम एयर प्यूरीफायर देखते हैं और बहुत कुछ लिखा होता है लेकिन उसमें कुछ नहीं होता। उसमें बस एक पंखा होता है, फिर भी दावे किए जाते हैं।”