PNB हाउसिंग के शेयरों में बड़ी गिरावट, सीईओ और एमडी के इस्तीफे से 15% टूटा भाव

PNB Housing Share Price: गिरीश कौसगी को अक्टूबर 2022 में पीएनबी हाउसिंग के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था। तब से लेकर अब तक पीएनबी हाउसिंग के शेयरों में 3.2 गुना से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
PNB Housing Finance Limited
(कॉन्सेप्ट फोटो)
Published on: 
Updated on: 

PNB Housing Share Price: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में आज शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई है। कंपनी के एमडी और सीईओ गिरीश कौसगी के इस्तीफे के ऐलान के बाद पीएनबी हाउसिंग का शेयर 15 प्रतिशत तक लुढ़क गए। कौसगी 28 अक्टूबर को अपने को छोड़ने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि, पीएनबी हाउसिंग के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब 28 अक्टूबर 2025 से वे कंपनी की सब्सिडरी कंपनियों- पीएचएफएल होम लोन एंड सर्विसेज लिमिटेड और पीइएचइल फाउंडेशन के निदेशक मंडल में भी निदेशक नहीं रहेंगे।

शेयर बाजार फाइलिंग में कंपनी ने बताया

शुक्रवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने कहा कि कंपनी इस बात की पुष्टि करती है कि वह अपनी रणनीतिक और व्यावसायिक प्राथमिकताओं तथा ग्रोथ  के लिए प्रतिबद्ध है, जिसकी नींव रखने में गिरीश कौसगी ने अहम भूमिका निभाई है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की नॉमिनेशन एंड रेमुनरेशन कमेटी के चेयरमैन आर. चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी नेतृत्व पद पर नई नियुक्ति के लिए एक कठोर, पारदर्शी और योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया शुरू करेगी, जो पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की विरासत को आगे बढ़ाएगी।

इस्तीफे की ऐलान से गिरा कंपनी का शेयर

आर. चंद्रशेखर ने बताया है कि हमें विश्वास है कि हम जल्द ही एक इस पद के लिए उपयुक्त पेशेवर का चयन करेंगे, जो हमारी रणनीतिक दिशा और लॉन्गटर्म वैल्यू क्रिएशन को गति देगा। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रवर्तित पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, भारत की तीसरी सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है। गिरीश कौसगी के इस्तीफे के ऐलान के साथ ही पीएनबी हाउसिंग का शेयर बाजार में शुरुआत में 10 प्रतिशत गिरा और इंट्राडे ट्रेडिंग में 15 प्रतिशत तक टूटकर 838.30 रुपये तक आ गया।

साल 2022 में हुई थी नियुक्ति

गौरतलब है कि गिरीश कौसगी को अक्टूबर 2022 में चार साल के कार्यकाल के लिए पीएनबी हाउसिंग का सीईओ नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति के समय से लेकर अब तक, पीएनबी हाउसिंग के शेयरों में 3.2 गुना से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जो नवंबर 2022 के 370 रुपये के निचले स्तर से बढ़कर 1,200 रुपये के हालिया उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com