-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Pfrda Pension Sahayak Portal Launched Pension Related Complaints To Be Resolved Soon
पेंशनभोगियों को बड़ी राहत! लॉन्च हुआ ‘PFRDA पेंशन सहायक’ पोर्टल, अब मिनटों में दूर होगी हर शिकायत
- Written By: मनोज आर्या
PFRDA Pension Assistant: अब ग्राहकों को अपने पीआरएएन की लॉगिन जानकारी याद रखने की जरूरत नहीं होगी। वे केवल अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी की मदद से आसानी से लॉगिन कर सकेंगे।

कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)
PFRDA Pension Assistant: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने ‘पीएफआरडीए पेंशन सहायक’ नाम से एक एआई आधारित शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य पीएफआरडीए के तहत आने वाली पेंशन योजनाओं के ग्राहकों को उनकी शिकायतों के समाधान के लिए एक आसान, सुलभ और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना है। यह जानकारी पेंशन नियामक की ओर से सोमवार को दी गई।
पेंशन नियामक पीएफआरडीए ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म पेंशन सेवाओं से जुड़े विभिन्न माध्यमों को एक ही डिजिटल प्रणाली में जोड़ता है। इसके जरिए पेंशन क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को बेहतर एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
पेंशनरों के लिए पोर्टल कैसे मददगार?
‘पीएफआरडीए पेंशन सहायक’ ने पुरानी केंद्रीय शिकायत प्रबंधन प्रणाली (सीजीएमएस-सेंट्रल ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम) की जगह ली है। यह प्लेटफॉर्म वेब, मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए एक ही जगह पर सभी सेवाएं उपलब्ध कराता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कई भाषाओं में बातचीत की सुविधा और ऑटोमेटिक प्रोसेस की मदद से यह देशभर के पेंशन ग्राहकों के लिए शिकायत दर्ज करना, उसकी स्थिति की जानकारी लेना और समाधान प्राप्त करना आसान बनाता है। साथ ही, यह नियामक संस्थाओं की निगरानी क्षमता को मजबूत करता है और पेंशन सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक के अंगूर से IT तक… जानिए भारत-UK डील से महाराष्ट्र की जनता को कैसे मिलेगा फायदा! CM फडणवीस ने क्या कहा
Gold Price Today: अचानक औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती; क्या आ गया खरीदारी का सही समय?
शेयर बाजार में सुस्ती, कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 0.50% फिसला
ICICI Lombard: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयरों में भारी गिरावट, तिमाही नतीजों के बाद 15% तक लुढ़का स्टॉक
ओटीपी से लॉगिन करने की सुविधा
पेंशन नियामक ने बताया कि यह नया पोर्टल पेंशन ग्राहकों को पुरानी शिकायत प्रबंधन प्रणाली में आने वाली कई परेशानियों से राहत देता है। अब ग्राहकों को अपने पीआरएएन की लॉगिन जानकारी याद रखने की जरूरत नहीं होगी। वे केवल अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी की मदद से आसानी से लॉगिन कर सकेंगे। अगर किसी ग्राहक के एक ही मोबाइल नंबर से कई पीआरएएन जुड़े हैं, तो वे सभी एक ही लॉगिन पर अपने-आप दिखाई देंगे। इससे ग्राहकों के लिए अपने सभी पेंशन खातों तक आसानी और बिना किसी परेशानी के पहुंच संभव हो सकेगी।
‘पीएफआरडीए पेंशन सहायक’ को ‘भाषिणी’ प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जिसके कारण यह 22 भारतीय भाषाओं में सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस पोर्टल के जरिए ग्राहक अपनी शिकायत आवाज के माध्यम से भी दर्ज करा सकते हैं।
पेंशन नियामक के मुताबिक, पीएफआरडीए के लिए ‘पेंशन सहायक’ केवल एक शिकायत निवारण पोर्टल नहीं है, बल्कि यह एक एआई आधारित शासन और निगरानी प्लेटफॉर्म के रूप में भी काम करता है। इसके जरिए पूरे पेंशन शिकायत सिस्टम पर रियल टाइम में नजर रखी जा सकती है। यह प्लेटफॉर्म रियल टाइम डैशबोर्ड, केंद्रीकृत निगरानी, उन्नत डेटा विश्लेषण और उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराता है।
यह भी पढ़ें: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में रौनक, हरे निशान बंद हुआ सेंसेक्स और निफ्टी; तेजी में रहे ये स्टॉक्स
इससे शिकायतों की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने, समस्याओं की समय पर पहचान करने और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, इससे पेंशन सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को भी बढ़ावा मिलता है।
Pfrda pension sahayak portal launched pension related complaints to be resolved soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एंबुलेंस को रास्ता दिलाने के लिए रेड लाइट पर उतर गया इंजीनियर, वीडियो देख लोग बोले- ऐसे लोग ही असली हीरो
Jul 16, 2026 | 06:39 PM‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने की असली वजह आई सामने, परेश रावल बोले- मामला कॉन्ट्रैक्ट का था, अक्षय कुमार से…
Jul 16, 2026 | 06:36 PMप्लेटफॉर्म पर केला खाकर पटरी पर फेंका छिलका, टोका तो बदला फैसला; वायरल वीडियो ने छेड़ी सिविक सेंस पर बहस
Jul 16, 2026 | 06:28 PMग्रेटर नोएडा: नाला खुदाई के दौरान गिरा निर्माणाधीन दो मंजिला मकान और दुकान, टला बड़ा हादसा
Jul 16, 2026 | 06:28 PMभारतीय रेलवे की वॉटरपोलो टीम ने जीता गोल्ड, वेस्टर्न रेलवे के 6 जांबाजों ने चमकाया देश का नाम!
Jul 16, 2026 | 06:25 PMRajma Side Effects: किसके लिए राजमा खाना पड़ सकता है बड़ा भारी?तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लीजिए
Jul 16, 2026 | 06:21 PMकिसानों का नहीं अडानी का भला करना चाहती है सरकार, बिजली बिल माफी पर हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा हमला
Jul 16, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM
Gold Price Today: अचानक औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती; क्या आ गया खरीदारी का सही समय?
Jul 16, 2026 | 04:57 PM
200 KM साइकिल चलाकर भोपाल पहुंचे जीतू , मोदी सरकार पर बोला हमला -कहा, देश हुए में 90 पेपर लीक, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 03:08 PM
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
Jul 16, 2026 | 01:38 PM
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM













