Patanjali : बाबा रामदेव की कंपनी जिसने एफएमसीजी सेक्टर में मचायी धूम अब इस सेक्टर में करेगी कमाल

इंश्योरेंस जैसी फाइनेंशियल सर्विसेज में एंट्री करना और संभावित रूप से अपने ग्रुप की 4 कंपनियों को आईपीओ के जरिए से लिस्टेड करना साथ कॉस्मेटिक और पर्सनल केयर जैसे नॉन फूड बिजनेस पर भी ध्यान केंद्रित करना है।
पतंजलि कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को ये जानकारी दी है कि अक्टूबर से दिसंबर महीने वाली तिमाही में टोटल इनकम बढ़कर 9,103.13 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,910.70 करोड़ रुपये हुआ करती थी।
पतंजलि फूड्स (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

नई दिल्ली : योगगुरू बाबा रामदेव ने हाल ही में अपनी कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने इंश्योरेंस सेक्टर में भी कदम रख दिया है। पतंजलि ने मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है और इस डील के पूरा होने के बाद ही कंपनी इस इंश्योरेंस फर्म की प्रमोटर बन गई है। ये कदम पतंजलि के बिजनेस पोर्टफोलियो को आगे लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

पतंजलि का एफएमसीजी सेक्टर से आगे बढ़कर फाइनेंशियल सर्विसेज में रणनीतिक विस्तार को दिखाता है। अपने एफएमसीजी प्रोडक्ट्स के लिए फेमस पतंजलि अपने मेन बिजनेस से आगे भी विस्तार कर रही है। इंश्योरेंस जैसी फाइनेंशियल सर्विसेज में एंट्री करना और संभावित रूप से अपने ग्रुप की 4 कंपनियों को आईपीओ के जरिए से लिस्टेड करना साथ कॉस्मेटिक और पर्सनल केयर जैसे नॉन फूड बिजनेस पर भी ध्यान केंद्रित करना है।

पतंजलि फूड्स

पतंजलि ने साबुन, शैंपू, फेस वॉश और लोशन जैसे नेचरल और आयुर्वेदिक उत्पादों की एक कैटेगरी के साथ कॉस्मेटिक और पर्सनल केयर सेक्टर में विस्तार किया है। पतंजलि ने ट्रेडिनशन क्लोथिंग के सेक्टर में भी कदम रखा है और अपनी क्लोथिंग रेंज के अंतर्गत कुर्ता, पायजामा और जिंस पेश किया है।

पतंजलि की एक्सपांशन स्ट्रेटेजी

पतंजलि आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स और हेल्दी लाइफस्टाइल की बढ़ती डिमांड के अनुरूप प्राकृतिक और हर्बल सामग्री पर जोर देती है। पतंजलि के पास मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है, जो ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों तक प्रभावी ढंग से पहुंचता है। पतंजलि ने हेल्दी लाइफस्टाइल और प्राचीन भारतीय विरासत को बढ़ावा देते हुए योग और आयुर्वेद को अपनी ब्रांड पहचान में सफलतापूर्वक एकीकृत किया है। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

पतंजलि आयुर्वेद ग्लोबल एक्सपांशन

पतंजलि आयुर्वेद अपने ग्लोबल एक्सपांशन के कारण प्राचीन इंडियन मेडिसिन पद्धति को दुनियाभर में लोकप्रिय बना रहा है। अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया में अपने उत्पादों का एक्सपोर्ट बढ़ाकर, पतंजलि ने इंटरनेशनल मार्केट्स में स्वदेशी उत्पादों की डिमांड को मजबूत किया है। कंपनी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और इंटरनेशनल पार्टनरशिप का उपयोग करके अपने उत्पादों की ग्लोबल उपलब्धता सुनिश्चित की है। इसके साथ ही, योग और आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए पतंजलि ग्लोबल हेल्थ सिस्टम में आयुर्वेद को एक प्रभावी चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित कर रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com