- Hindi News »
- Business »
- Oracle Co Founder Larry Ellison Becomes Second Richest Businessman In The World
अमीरों की लिस्ट में पिछड़ गए अमेजन के जेफ बेजोस, ये शख्स बना दुनिया का दूसरा सबसे अमीर इंसान
फोर्ब्स बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में ऑरेकल के को फाउंडर लैरी एलिसन ने अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है। जिसके बाद वे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

फोर्ब्स बिलेनियर्स लिस्ट 2025 (सौ. डिजाइन फोटो )
दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में आज एक बड़ा बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। अमेजन के फाउंडर और कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस जो इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर थे, वो अब पिछड़ गए हैं। बेजोसे के साथ ही मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी इस लिस्ट में नीचे आ गए हैं।
दरअसल फोर्ब्स बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार, ऑरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन ने इस लिस्ट में अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। हाल ही में ऑरेकल कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी आने के बाद एलिसन की नेटवर्थ बढ़कर 258.8 अरब डॉलर तक हो गई है। इस बढ़त के चलते वे जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग से भी आगे निकल गए हैं। अब वे केवल टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से पीछे हैं, जो 410.8 अरब की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं।
ऐसे पिछड़े बेजोस
एलिसन के ये कारनामा करने का कारण ऑरेकल के शेयरों में आयी तेजी को बताया जा रहा है। जिसके चलते उनकी नेटवर्थ नई हाईट पर पहुंच गई हैं। साथ ही अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस का दुनिया के टॉप 3 लिस्ट से बाहर होना कोई मामूली बात नहीं है। इससे पहले भी अक्टूबर के महीने में, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बेजोस को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया था, जब उनकी नेटवर्थ 2026.2 अरब डॉलर तक रही थी, जबकि बेजोस की नेटवर्थ 205.1 अरब डॉलर थी। जेफ बेजोस ने पहली बार साल 2017 में अमेजन के शेयरों में भारी उछाल आने के बाद इंवेस्टर वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल किया था, जब उनकी नेटवर्थ 75.6 अरब डॉलर थी।
सम्बंधित ख़बरें
Jamsetji Tata Birth Anniversary: आधुनिक भारतीय उद्योग के जनक और उनके सपनों के भारत की एक अनूठी कहानी
Gold-Silver Rate Today: युद्ध की आग में चमका सोना, 5811 की भारी बढ़त, चांदी ने लगाई 9492 की लंबी छलांग
Share Market में महाकोहराम: युद्ध के चलते सेंसेक्स 2743 और निफ्टी 519 अंक गिरावट के साथ खुले
Gold-Silver Rate Today: ईरान हमले के बाद सोने की कीमतों में भारी उछाल, चांदी के दाम स्थिर, जानिए ताजा रेट
एलन मस्क नंबर 1 स्थान पर
दूसरी ओर, एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर मजबूती से डटे हुए हैं। हाल ही में मस्क की संपत्ति में 191 मिलियन डॉलर की बढ़त हुई, जिसके कारण उनकी टोटल नेटवर्थ 411.4 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। ये बढ़त तब हुई जब मस्क ने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। मस्क ने ट्रंप की ओर से लाए गए एक बिल को द बिग अग्ली बिल कहकर और सरकारी सलाहकार की भूमिका से इस्तीफा देकर नए विवाद को जन्म दे दिया था।
Oracle co founder larry ellison becomes second richest businessman in the world
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान की सरकार से भी ज्यादा ताकतवर IRGC, खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में खौफ का नया साया
Mar 03, 2026 | 08:42 AMईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग, हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO
Mar 03, 2026 | 08:30 AMक्या आपकी होली की तैयारी है पूरी? घर से निकलने से पहले ये 3 चीजें चेक कर लें, वरना पड़ेगा पछताना!
Mar 03, 2026 | 08:19 AMईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री
Mar 03, 2026 | 08:13 AMतालिबान का पाकिस्तान में तांडव…डूरंड लाइन पर दो आर्मी पोस्ट कब्जाया, फिर पाक सैनिकों को मार करवाया फोटोशूट
Mar 03, 2026 | 08:10 AMईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं
Mar 03, 2026 | 08:03 AMNewborn Sleep Hours: 24 घंटे में आपके शिशु को कितनी नींद की है जरूरत? रिसर्च में हुआ ये बड़ा खुलासा!
Mar 03, 2026 | 08:01 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














