-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Nirmala Sitharaman Congratulates Tulsi Gabbard On Appointment As Director Of National Intelligence
भारतीय वित्त मंत्री ने तुलसी गबार्ड को दी बधाई, अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में हुई है नियुक्ति
- Written By: अपूर्वा नायक
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि नेशनल इंटेलीजेंस के डायरेक्टर के तौर पर चुने जाने पर तुलसी गबार्ड को बधाई दी है। पिछले 2 दशकों से ज्यादा समय के करियर में तुलसी गबार्ड ने अमेरिकी सेना रिजर्व में अपनी अनुकरणीय सेवा के लिए अपनी अलग पहचान बनायी है।

तुलसी गबार्ड (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका की नेशनल इंटेलीजेंस के डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति होने पर तुलसी गबार्ड को शुभकामनाएं दी है। निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से ये संदेश दिया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि नेशनल इंटेलीजेंस के डायरेक्टर के तौर पर चुने जाने पर तुलसी गबार्ड को बधाई। 21 सालों तक आपने एक सैनिक के रुप में अमेरिका की सेवा की है और साथ ही आप सेना रिजर्व में लेफ्टिनेंट कर्नल भी बन चुकी है। आपके और मेरे बीच हुई बातचीत में, मैं आपकी विचारों की स्पष्टता और समर्पण से काफी ज्यादा प्रभावित हुई हूं। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
Congratulations @TulsiGabbard on being selected to serve as Director of National Intelligence. For 21 yrs you served the USA as a soldier becoming a Lt. Colonel in Army Reserve. In my few interactions with you, have been impressed by the clarity of your thoughts and dedication.… pic.twitter.com/b5LSZyx9F9 — Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) November 15, 2024
2 दशकों से सेना से जुड़ी
पिछले 2 दशकों से ज्यादा समय के करियर में तुलसी गबार्ड ने अमेरिकी सेना रिजर्व में अपनी अनुकरणीय सेवा के लिए अपनी अलग पहचान बनायी है। लेफ्टिनेंट कर्नल के पद तक पहुँचने के बाद, उन्हें उनके नेतृत्व, समर्पण और रणनीतिक कौशल के लिए पहचाना गया है। इससे पहले, लेफ्टिनेंट कर्नल तुलसी गबार्ड को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक यानी डीएनआई के रूप में घोषित करते हुए, ट्रम्प ने पिछले दो दशकों में देश और सभी अमेरिकियों की स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए गबार्ड की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें :- अगले 7 साल में भारत करेगा ये कमाल, 7 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का आंकड़ा होगा पार
सम्बंधित ख़बरें
Crude Oil Price: अमेरिका-ईरान तनाव से भड़का क्रूड, $79 के पार पहुंचा भाव; भारत में महंगे पेट्रोल-डीजल का खतरा!
US Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका की नई जंग! क्या इस बार सुपरपावर का साथ दे रहे हैं अरब मुल्क?
Trump Iran Threat: ट्रंप की चेतावनी, अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी इतिहास की सबसे बड़ी तबाही
फिर लगेगा महंगाई का झटका, ईरान पर अमेरिकी हमले से होर्मुज में बढ़ा संकट; तेल और गैस की कीमतों पर ज्यादा असर
अमेरिकियों की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व कांग्रेस सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल तुलसी गबार्ड राष्ट्रीय खुफिया निदेशक यानी डीएनआई के रूप में काम करेंगी। दो दशकों से ज्यादा समय से, तुलसी ने हमारे देश और सभी अमेरिकियों की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी है। डेमोक्रेट राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व उम्मीदवार के रूप में, उन्हें दोनों पार्टियों में व्यापक समर्थन प्राप्त है। अब वह एक गौरवशाली रिपब्लिकन हैं! मुझे पता है कि तुलसी हमारे खुफिया समुदाय में अपने शानदार करियर को परिभाषित करने वाली निडर भावना लाएँगी, हमारे संवैधानिक अधिकारों की वकालत करेंगी और ताकत के माध्यम से शांति सुनिश्चित करेंगी। तुलसी हम सभी को गौरवान्वित करेंगी!”
ट्रंप ने कमला को हराया
उल्लेखनीय रूप से, ट्रम्प ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में 295 इलेक्टोरल वोट हासिल करने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल जीता, डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को हराया, जिन्होंने 226 वोट हासिल किए।
Nirmala sitharaman congratulates tulsi gabbard on appointment as director of national intelligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Jul 14, 2026 | 04:56 AMAaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMदतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMमानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Jul 13, 2026 | 11:14 PMदरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
Jul 13, 2026 | 11:11 PMछतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
Jul 13, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM














