-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Muthoot Finance And Manappuram Finance Shares Falls After Rbis New Guideline
RBI: आरबीआई की गाइडलाइन से हिले गोल्ड लोन कंपनियों के शेयर, मुथ्थुट फाइनेंस के कारोबार में आयी भारी गिरावट
- Written By: अपूर्वा नायक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज हुई एमपीसी मीटिंग में गोल्ड लोन पर नए नियमों की समीक्षा की घोषणा की है। आरबीआई ने ये बयान दिया है कि सोने के गहनों और ज्वेलरी के बदले में दिए जाने वाले गोल्ड लोन के नियमों की समीक्षा की जाएगी।

गोल्ड लोन (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज एमपीसी मीटिंग में सोने को गिरवी रखकर लेने वाले लोन पर जल्द ही नई गाइडलाइन लेकर आने की बात कही हैं। इस ऐलान के बाद मुथ्थुट फाइनेंस के शेयर 5 प्रतिशत तक नीचे गिर गए हैं। आईआईएफएल फाइनेंस के शेयर भी 4.7 प्रतिशत तक टूट गए हैं। मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में भी 1.6 प्रतिशत तक की गिरावट आयी है।
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि बैंक और एनबीएफसी दोनों ही तरह के संस्थान ‘सोने के गिरवी’ पर लोन देते हैं। इन पर प्रावधान यानी प्रोवाइजिंग, कंडक्ट नियम को एक जैसा बनाने के लिए हम जल्द ही नई व्यापक गाइडलाइंस जारी करेंगे यानी अब गोल्ड लोन पर नियम ज्यादा सख्त और एकसमान हो सकते हैं।
आरबीआई अब सभी बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के लिए गोल्ड लोन पर एक जैसे नियम बनाएगा। इससे कंपनियों के लोन देने के तरीके पर असर पड़ेगा और ग्राहकों को फायदा होगा। शुरुआती दौर में एनबीएफसी पर थोड़ा प्रेशर रहेगा लेकिन लंबे समय में सिस्टम मजबूत और सुरक्षित बनेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
मुथ्थुट फाइनेंस का लगभग पूरा कारोबार गोल्ड लोन पर आधारित है। मणप्पुरम और आईआईएफएल के लिए भी गोल्ड लोन अहम हिस्सा है। अगर आरबीआई के नए नियम सख्त हुए, तो इन कंपनियों की लोन देने की कैपेसिटी, मार्जिन और प्रॉफिट पर असर पड़ सकता है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
आरबीआई ने गोल्ड लोन पर नए नियमों की समीक्षा का ऐलान किया है। आरबीआई ने कहा है कि सोने के गहनों और आभूषणों के बदले दिए जाने वाले लोन गोल्ड लोन के नियमों की समीक्षा की जाएगी। अभी तक बैंकों और एनबीएफसी जैसे मुथ्थुट और मणप्पुरम फाइनेंस के लिए अलग-अलग नियम थे। अब सभी संस्थाओं के लिए एक जैसा और व्यापक नियम बनाए जाएंगे। आरबीआई का उद्देश्य है कि सभी के लिए एक जैसे नियम बनाना है। उनकी रिस्क उठाने की क्षमता को ध्यान में रखना है।
Muthoot finance and manappuram finance shares falls after rbis new guideline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














