मुकेश अंबानी और करण जौहर की जल्द होगी पार्टनरशिप, रिलायंस इंडस्ट्रीज खरीद सकती है धर्मा प्रोडक्शन में हिस्सेदारी

बॉलीबुड के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक धर्मा प्रोडक्शंस अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रहा है। अब खबर आ रही है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी इस प्रोडक्शन हाउस में स्टेक खरीद सकते हैं।
Mukesh Ambani can buy stake of Dharma Production
मुकेश अंबानी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी जल्द ही बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीद सकते है। ऐसी खबर आ रही है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए ये पहला मौका होगा जब कंपनी कंटेट प्रोडक्शन में कदम रखने जा रही है। प्रोड्यूसर करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस की हिस्सेदारी बेचने की तैयारियों में जुटे हुए है, लेकिन कम वैल्यूएशन के कारण इससे पहले बात की गई कंपनियों से बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है।

एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि मशहूर म्यूजिक कंपनी सारेगामा इंडिया लिमिटेड भी धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदना चाह रही थी, ये खबर पिछले महीने ही सामने आयी थी। अब कुछ सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज इस प्रोडक्शन हाउस में स्टेक खरीदने के चर्चा कर रही है। हालांकि इसके बारे में अभी पूरी तरीके से कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। आपको बता दें कि धर्मा प्रोडक्शंस में करण जौहर की हिस्सेदारी केवल 90.7 फीसदील की है, जबकि उनकी मां हीरु जौहर के पास 9.24 फीसदी हिस्सेदारी हैं। बॉलीवुड में धर्मा प्रोडक्शन एक बड़ा ब्रांड है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की शानदार पारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया और कंटेट पोर्टफोलियो में जियो स्टूडियो, वायकॉम18 स्टूडियो और बालाजी टेलीफिल्मस जैसी कंपनियों में हिस्सेदारी है। बताया जा रहा है कि जियो स्टूडियो आज की तारीख में देश का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो है, जिसने साल पिछले साल में 700 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्राप्त किया था। कंपनी ने मैड्डॉक फिल्म्स के साथ मिलकर स्त्री 2 फिल्म को प्रोड्यूस किया है। आपको बता दें कि स्त्री 2 फिल्म अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिन्दी फिल्म बन गई है।

धर्मा प्रोडक्शन के रेवेन्यू में इजाफा

आपको बता दें कि फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में धर्मा प्रोडक्शंस के रेवेन्यू में 4 गुना बढ़त हुई है, जिसके बाद ये 1040 करोड़ रुपये के आंकडे़ तक पहुंच गया है। साल 2021-22 में ये रेवेन्यू 276 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि इस प्रोडक्शन हाउस के प्रॉफिट में 59 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है और ये 11 करोड़ रुपये रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com